NHAI: जल्द निकलेगा नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर, एनएचएआइ के अधिकारियों ने सांसद संजय सेठ को दिया आश्वासन

NHAI पिस्का नगड़ी में रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर जल्द ही निकलने वाला है। यहां 34 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार हो गई है। अधिकारियों ने सांसद को बताया है कि पखवाड़े भर के अंदर पिस्का नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:47 AM (IST)
NHAI: जल्द निकलेगा नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर, एनएचएआइ के अधिकारियों ने सांसद संजय सेठ को दिया आश्वासन
नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर जल्द निकालने का एनएचएआइ के अधिकारियों ने सांसद संजय सेठ को आश्वासन दिया है।

रांची, जासं।  रांची गुमला मार्ग पर पिस्का नगड़ी में रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर जल्द ही निकलने वाला है। यहां 34 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार हो गई है। प्राक्कलन भी बन गया है। सांसद संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एनएचएआइ के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की थी। अधिकारियों ने सांसद को बताया है कि पखवाड़े भर के अंदर पिस्का नगड़ी रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

टेंडर होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे ने पिछले साल पिस्का नगड़ी रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को हरी झंडी दी थी। संसद ने बताया कि इस रेलवे ओवरब्रिज के बनने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी‌। सांसद संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने रेलवे से मांग की है कि वह रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को नगड़ी वाया लोहरदगा टोरी होते हुए भी चलाएं।

उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उनका सपना था कि इस रेल लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेन चले। उन्होंने बताया इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस चलने से दिल्ली जाने के लिए 3 घंटे की बचत होगी।

chat bot
आपका साथी