झारखंड राजद में जान फूंकने 18 को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, सम्‍मेलन में सभी जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

Tejashwi Yadav Jharkhand RJD Workers Meeting बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत होगा। इसके लिए महापुरुषों के नाम पर 31 तोरणद्वार बनाया जा रहा है। 19 को हरमू के कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें सभी 24 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:41 PM (IST)
झारखंड राजद में जान फूंकने 18 को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, सम्‍मेलन में सभी जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
Tejashwi Yadav, Jharkhand RJD Workers Meeting बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रांची में भव्य स्वागत होगा।

रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड प्रदेश में जान फूंकने के लिए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को रांची आ रहे हैं। वे 18 व 19 सितंबर यानी दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रहे हैं। उनके रांची आगमन का मुख्य उद्देश्य झारखंड राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए वे राज्य के सभी 24 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ 19 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रांची के हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सह चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूर्णेंदू यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव व डा. मनोज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन किया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची में महापुरुषों के नाम पर 31 तोरण द्वार बनाया जा रहा है। तेजस्वी यादव 18 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यहां झारखंड राजद के नेता पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ा, तासा व छऊ नृत्य से उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। होटल रेडिशन ब्लू में वे रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन यानी 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्निवाल हॉल में वे झारखंड के सभी 24 जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो बजे तक होने वाले इस सम्मेलन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

''तेजस्वी चला आपके द्वार'' से झारखंड राजद करेगा मिशन-2024 की तैयारी

राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले अपने पिताजी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने आते थे। झारखंड में यह पहली बार है, जब वे कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं। झारखंड राजद में जान फूंकने के लिए वे अब प्रत्येक माह तीसरे सप्ताह में रांची आएंगे और झारखंड राजद को मजबूत करने का टिप्स देंगे तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। ''तेजस्वी चला आपके द्वार'' कार्यक्रम से झारखंड राजद मिशन-2024 पर काम करेगा। राज्य के सभी 81 विधानसभा सीट पर राजद अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाता रहेगा।

26 को पलामू के छतरपुर में होगा राजद का बड़ा कार्यक्रम

राजद झारखंड के कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को पलामू के छतरपुर में राजद का बड़ा कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर का कार्यकर्ता सम्मेलन इसका ही आगाज है। इस सम्मेलन में राजद झारखंड उन्हें भी आमंत्रित करेगा, जो राजद छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं।

chat bot
आपका साथी