Tejashwi Yadav: पलामू में तेजस्‍वी यादव बोले, झारखंड में बेहतर कार्य कर रही गठबंधन की सरकार

Tejashwi Yadav RJD Jharkhand News बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव छतरपुर पहुंचे। यहां उनका स्वागत राजद के नेताओं ने किया। तेजस्वी यादव हर माह के शनिवार और रविवार को झारखंड के किसी एक जिले का दौरा करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:39 PM (IST)
Tejashwi Yadav: पलामू में तेजस्‍वी यादव बोले, झारखंड में बेहतर कार्य कर रही गठबंधन की सरकार
Tejashwi Yadav RJD पलामू जिला के छतरपुर में कार्यकर्ता सदस्यता अभियान सभा में बोलते तेजस्वी यादव। जागरण

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। यह भाजपा के षड्यंत्र का नतीजा है कि उनके पिता लालू प्रसाद जेल में हैं। इस कारण वे गरीबों के बीच जाकर उनकी आवाज नहीं बन सके। तेजस्वी रविवार को पलामू जिला के छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में राजद की 'तेजस्वी आप के द्वार सह सदस्यता अभियान सह सभा' को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि राजद गरीब-गुरबों की पार्टी है। गरीबों का हक-अधिकार दिलाने के लिए राजद कृतसंकल्पित है।

इससे पूर्व तेजस्वी यादव आज दोपहर बाद झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर पहुंचे। यहां राजद के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पलामू जिला के छतरपुर उच्च विद्यालय मैदान में राजद की सभा आयोजित की गई है।

तेजस्वी यादव रविवार को मेदिनीनगर के छतरपुर में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव दोपहर बाद करीब 1.30 बजे छतरपुर पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर छतरपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद सांकेतिक रूप से कई लोगों को राजद की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

झारखंड में राजद की संगठनात्मक मजबूती के लिए वे अब हर महीने के तीसरे शनिवार और रविवार को झारखंड के किसी एक विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पलामू प्रमंडल राजद का गढ़ रहा है। वर्ष 2024 के चुनाव में यहां सेंधमारी नहीं होने दी जाएगी। इस गढ़ को मजबूत करने के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को छतरपुर आएंगे। वह राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद को लेकर झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव की ओर से दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर मीडिया में पेश किया गया। वैसे राजद ने स्पष्ट हिदायत दी है कि राज्य सरकार के मंत्री गठबंधन धर्म का पालन करें।

उन्होंने कहा कि राजद पलामू प्रमंडल समेत पूरे झारखंड में संगठन को सशक्त बनाएगा। पलामू प्रमंडल समेत अन्य जिलों में हिंदी और भोजपुरी भाषा को यहां की नियुक्ति परीक्षा में शामिल कराने के लिए राजद सरकार पर दबाव डाल रहा है। जल्द ही इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

chat bot
आपका साथी