तेजस्वी ने कहा, भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है... अब यह उनकी महबूब बन गई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की। इसके बाद तेजस्वी कार्निवॉल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मौके पर तेजस्वी ने कहा भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है। परंतु उनके लिए महंगाई महबूब बन गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:08 PM (IST)
तेजस्वी ने कहा, भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है... अब यह उनकी महबूब बन गई
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मांदर बजाते।

रांची, राब्यू। सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने औपचारिक मुलाकात की। साथ में राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद तेजस्वी यादव कार्निवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे हैं। बाहर भी भारी भीड़ लगी है। सत्यानंद भोक्ता, सुभाष यादव, संजय सिंह यादव, राधाकृष्ण किशोर आदि नेता मंच पर मौजूद हैं। मौके पर तेजस्वी ने कहा, भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है...

उनके लिए महंगाई भौजाई हो गई, महबूब हो गई...। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जुटाने को कहा। कहा कि जब झामुमो, कांग्रेस मजबूत होंगे तो राजद भी मजबूत होगा। बिहार की कहानी सबको पता है, किसी को बताने की जरूरत नहीं।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को रांची पहुंचने पर कहा था कि वे पुराने बिहार (अब झारखंड) को विकसित करने आए हैं। झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां के विकास को केंद्र सरकार ने रोक रखा है। केंद्र की जो देनदारी है, उसे केंद्र लौटाती नहीं है। वे चाहते हैं कि झारखंड मजबूत बने। यह कार्य स्पष्ट विजन और समेकित प्रयास से होगा। रांची के दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे तेजस्वी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब थे। इधर, तेजस्वी के रांची पहुंचते ही हवाई अड्डे पर राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ा, छऊ, संथाली व मुंडारी नृत्य के साथ झारखंडी रीति रिवाज से उनका स्वागत किया था।

तेजस्वी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक पहुंचे, जहां उन्होंने कर्पूरी ठाकुर और इसके बाद बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा 2024 के विधानसभा चुनाव को लक्षित है और वे संगठन को धार देने के निमित्त यहां पहुंचे हैं। प्रदेश राजद के दावों की बात करें तो दल की नजर सभी 81 सीटों पर चुनाव लडऩे की है।

मौके पर राजद के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय ङ्क्षसह यादव, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज कुमार, अनिता यादव, स्मिता लकड़ा सहित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी