रांची की स्वाति की टीम बनी इंडियाज गॉट टैलेंट की उपविजेता

रांची का नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, यहां की बेटी स्वाति ने कलर्स चैनल पर आने वाले टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बेतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी टीम प्रतियोगिता की उपविजेता रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 06:01 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 06:05 AM (IST)
रांची की स्वाति की टीम बनी इंडियाज गॉट टैलेंट की उपविजेता
रांची की स्वाति की टीम बनी इंडियाज गॉट टैलेंट की उपविजेता

विवेक आर्यन, रांची : तीन साल की छोटी बच्ची को गुरु गणेश मिश्रा ने जब बाजार में गुनगुनाते हुआ सुना तो उन्हें अपने पास संगीत सीखने के लिए बुला लिया। वर्षो की प्रशिक्षण और मेहनत के बाद रांची की इस बच्ची ने मुंबई तक का सफर तय किया। 29 दिसंबर 2018 को उसी की आवाज इंडियाज गॉट टैलेंट शो के जरिये पूरे देश में गूंजी और सैकड़ों प्रतियोगिताओं के हाथ से उपविजेता का खिताब ले आई। राजधानी की यह बेटी है स्वाती प्रसाद।

स्वाती ने सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल से बारहवीं और बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। पिता निरंजन प्रसाद रांची के सीएमपीडीआइ में कार्यरत हैं और माता प्रभा प्रसाद गृहणी हैं। कलर्स टीवी के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में स्वाती ने अपनी टीम लाइव 100 ग्रुप के साथ भाग लिया, जिसमें वे लीड सिंगर थीं। ग्रुप की खासियत है कि इसमें एक साथ सौ लोग स्टेज पर प्रस्तुति देते हैं। फाइनल राउंड में जजों से शत प्रतिशत प्वाइंट पा कर यह टीम विजेता के लिए संयुक्त रूप से खड़ा था, लेकिन वोटिंग के आधार पर इन्हें उपविजेता घोषित किया गया।

रांची दूरदर्शन में भी कर चुकी हैं काम : स्वाती हिंदुस्तानी क्लासिकल गाती हैं। मेलॉडी गाने में इनकी दक्षता है। चार वर्षो पूर्व वे रांची के दूरदर्शन में भी काम कर चुकी हैं। उन्होने बताया कि होली, दुर्गा पूजा जैसे अवसर पर उन्होने दर्जनों बार दूरदर्शन के लिए गाया है। इसके अलावा 2008 में उन्होनें झारखंड आइडल का खिताब जीता था। कलर्स टीवी पर आने से पूर्व वे बंगलोर, पूणे, खड़गपुर आदि स्थानों पर लाइव शो भी कर चुकी हैं। स्वाती बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती है। जीत-हार से परे संगीत सीखना जरूरी : रांची के उभरते कलाकारों के लिए स्वाती कहती हैं कि जीत-हार तो होती ही रहती है, लेकिन इन सबके बीच संगीत सीखना जारी रहे। उन्होने कहा कि बहुत ज्यादा प्रस्तुतियों की जरूरत नहीं है। शुरुआत में शो करने के बजाय सीखने पर ध्यान रहना जरूरी है। बीच-बीच में कुछ शो भी करें। हार से विचलित नहीं हों और ना ही जीत का अहंकार अपने अंदर आने दें। स्वाती ने रांची के गायकों को अपनी शुभेच्छा दी है।

chat bot
आपका साथी