हम सभी के लिए हर दिन हो शिक्षक दिवस

रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कुलपति और प्रतिकुलपति ने अपने शिक्षकों को चरण स्पर्श करके सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 09:02 AM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 09:02 AM (IST)
हम सभी के लिए हर दिन हो शिक्षक दिवस
हम सभी के लिए हर दिन हो शिक्षक दिवस

जागरण संवाददाता, रांची : रांची विवि के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी के लिए शिक्षक दिवस हर दिन होना चाहिए। हर व्यक्ति के जीवन में ंिशक्षक का अपना महत्व होता है। वे हमें जीवन में आने वाली कठिनाईयों से संघर्ष करते हुए लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हम हर दिन अपने शिक्षकों का वंदन करें। वे बुधवार को आर्यभट् सभागार में शिक्षक दिवस पर आयोजित गुरु-वंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने कहा कि किसी भी समाज व देश के उत्थान में शिक्षकों का योगदान सबसे अहम होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमल कुमार बोस ने किया। मौके पर प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा, एफए एस. मुखोपध्याय, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार झा, डॉ. जेबी पांडेय सहित अन्य थे। सभी का होगा ग्रुप इंश्योरेंस

कुलपति ने कहा कि रांची विवि प्रशासन जल्द ही सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का ग्रुप इंश्योरेंस कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इन्होंने कहा कि विवि प्रशासन सेवानिवृत शिक्षकों की सारी समस्याएं दूर करने के लिए तत्पर है। शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सेल का गठन किया गया है। हर शनिवार को रजिस्ट्रार के पास सेवानिवृत शिक्षक अपनी बातें रखें। सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित

गुरु-वंदन कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूर्व कुलपति डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ. गुणेश्वर झा, डॉ. जीडी मिश्रा, डॉ. विमला अखौरी, डॉ. केएन दूबे, डॉ. एनडी दयाल सहित अन्य थे। इस अवसर पर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गीत-संगीत व नृत्य का भी दौर चला।

chat bot
आपका साथी