Teacher JOB: झारखंड में 2500 माध्यमिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, यहां जानें Details

Teacher Vacancy Teacher JOB झारखंड के 11 गैर अधिसूचित जिलों में नियुक्ति हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लेकर शिक्षा विभाग ने कार्मिक विभाग से इस संबंध में राय मांगी है। जेएसएससी ने रिक्त रह गए प्राथमिक शिक्षकों के आरक्षित पदों के लिए प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:01 PM (IST)
Teacher JOB: झारखंड में 2500 माध्यमिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, यहां जानें Details
Teacher Vacancy, Teacher JOB झारखंड के 11 गैर अधिसूचित जिलों में नियुक्ति हो सकती है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के माध्यमिक विद्यालयों में लगभग ढाई हजार स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लेकर कार्मिक विभाग से नियुक्ति के संबंध में राय मांगी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने भी लंबे समय बाद एक बार फिर प्राथमिक शिक्षकों के आरक्षित पदों में से रिक्त रह गए पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो पूर्व में प्रमाणपत्रों की जांच में उपस्थित नहीं हो पाए थे। हाई स्कूलों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के क्रम में 11 गैर अधिसूचित जिलों में इतिहास एवं नागरिक शास्त्र विषय में नियुक्ति नहीं हो पाई है, जबकि इसी विषय में 13 अधिसूचित जिलों में नियुक्ति हो चुकी है।

हालांकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 11 जिलों के लिए भी इस विषय में नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को कर दी थी। वहीं, 11 गैर अधिसूचित जिलों में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों में से रिक्त रह गए पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर यह नियुक्ति होनी थी। दरअसल, नियुक्ति की प्रक्रिया के बीच ही नियोजन नीति को लेकर झारखंड हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद कार्मिक विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। इस बीच, सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आया कि 11 गैर अधिसूचित जिलों में नियुक्ति पर कोई रोक नहीं है।

इन जिलों में होनी है नियुक्ति

हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, गढ़वा, देवघर, गोड्डा, धनबाद, चतरा, बोकारो एवं पलामू।

21 से 28 सितंबर तक होगी प्रमाणपत्रों की जांच

11 गैर अधिसूचित जिलों के वैसे गैर अनुशंसित अभ्यर्थी (प्राथमिक शिक्षकों के आरक्षित पदों पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थी) जो पूर्व में हुई काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे थे, उन्हें प्रमाणपत्रों की जांच के लिए एक अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र, भूगोल, गणित व भौतिकी, जीव विज्ञान व रसायनशास्त्र विषयों में नियुक्ति के लिए 21 सितंबर से 28 सितंबर तक निर्धारित क्रमांक के अनुसार प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी