Surya Grahan 2021: इस साल लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जानें- दिन, तारीख, समय और सूतक काल डीटेल में
Surya Grahan 2021 वर्ष 2021 में कुल चार बार ग्रहण लगेंगे इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। मई माह से ग्रहण की शुरुआत होगी और दिसंबर महीने तक चलेगा। इस साल लग रहे 4 ग्रहणों में 3 को अपने देश भारत में देखा जा सकेगा।
रांची, जासं। Surya Grahan 2021, Surya Grahan 2021 India Timing वर्ष 2021 में कुल चार बार ग्रहण लगेंगे, इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। मई माह से ग्रहण की शुरुआत होगी और दिसंबर महीने तक चलेगा। इस साल लग रहे 4 ग्रहणों में 3 को अपने देश भारत में देखा जा सकेगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक इस साल लगने जा रहे कुल 4 ग्रहणों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव जनजीवन पर दिखेगा। देश की राजनीति से लेकर मानव जीवन के ऊपर इन ग्रहणों का खासा असर देखने को मिलेगा। इस साल के दो सूर्य ग्रहण में एक जून और दूसरा दिसंबर में लगेगा। वहीं इस साल लग रहे दो चंद्र ग्रहणों में पहला मई और दूसरा नवंबर महीने में लग रहा है। इन 4 सूर्य ग्रहण-चंद्रग्रहण में से तीन ग्रहण भारत में देखे जा सकेंगे।
आइए जानते हैं इस साल लग रहे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीखों के बारे में...
10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
वर्ष 2021 में 10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकेगा।
4 दिसंबर को लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
दूसरा यानी वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण अपने देश भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण
वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण मई माह की 26 तारीख को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। अपने देश भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा, जबकि दुनिया के बाकी जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
19 नवंबर को लग रहा साल का आखिर चंद्र ग्रहण
वर्ष 2021 का दूसरा यानी आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लग रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। जिसे भारत, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।