सुरेंद्र कुमार झा रांची के नए एसएसपी, अमित रेणु को गिरिडीह की कमान

रांची राज्य सरकार ने प्रदेश के सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 02:23 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:17 AM (IST)
सुरेंद्र कुमार झा रांची के नए एसएसपी, अमित रेणु को गिरिडीह की कमान
सुरेंद्र कुमार झा रांची के नए एसएसपी, अमित रेणु को गिरिडीह की कमान

रांची : राज्य सरकार ने प्रदेश के सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है। वहीं, धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेणु को गिरिडीह के एसपी की कमान सौंपी गई है। रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को जैप वन का कमांडेट बनाया गया है, जबकि जैप वन की कमांडेट शिवानी तिवारी को विशेष शाखा भेजा गया है। पलामू के डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा के पास था, जिसपर अब राजकुमार लकड़ा जा रहे हैं। गृह रक्षा वाहिनी के डीआइजी व धनबाद के ग्रामीण एसपी का पद फिलहाल रिक्त है।

रांची के नए एसएसपी बनाए गए झारखंड कैडर के 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा की बेहतर छवि रही है। ये पूर्व में रांची के एसपी ग्रामीण रह चुके हैं। वहीं, गिरिडीह के नए एसपी अमित रेणु 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वे धनबाद के पहले रांची के एएसपी मुख्यालय वन रह चुके हैं।

------------------

कौन कहां गए :

- आरके मल्लिक : एडीजी विशेष शाखा से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची।

- मुरारी लाल मीणा : एडीजी ऑपरेशन सह एडीजी मुख्यालय से एडीजी विशेष शाखा।

- राजकुमार लकड़ा : डीआइजी गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन से डीआइजी पलामू।

- अनीश गुप्ता : एसएसपी रांची से कमांडेंट जैप वन।

- सुरेंद्र कुमार झा : एसपी गिरिडीह से एसएसपी रांची।

- शिवानी तिवारी : कमांडेंट जैप वन से एसपी विशेष शाखा।

- अमित रेणु : ग्रामीण एसपी धनबाद से एसपी गिरिडीह।

----------------

chat bot
आपका साथी