Jharkhand: सुनील साहू बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Jharkhand News Hindi Samachar Ranchi Latest Update उनके समाज के प्रति जागरुकता एवं समर्पण को देखते हुए महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका मनोनयन किया है। इस मनोनयर पर उन्हें समाज की तरफ से शुभकामनाएं दी गई हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:28 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:41 PM (IST)
Jharkhand: सुनील साहू बने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
Jharkhand News, Hindi Samachar, Ranchi Latest Update सुनील साहू की फाइल फोटो।

रांची, जासं। Jharkhand News, Hindi Samachar, Ranchi Latest Update भाजपा ओबीसी मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन उनकीी समाज के प्रति जागरुकता एवं समर्पण को देखते हुए किया गया है। महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकाा मनोनयन किया है। इस मनोनयर पर उन्हें समाज की तरफ से शुभकामनाएं दी गई हैं।

महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता बालचंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय गुप्ता, डाॅ. उमेश गुप्ता, प्रदीप साहू, संजय स्नेही, तीर्थनाथ मंडल, हरिनाथ साहू, हलधर साहू, राजकुमार साव, धर्मेंद्र प्रसाद, रंजन गुप्ता, दीपक साह, मूलचंद साव, केदार साव, गजेंद्र साव, मुकेश साहू, रघुवीर साहू ने उम्मीद जताई है कि सुनील साहू के नेतृत्व में संगठन अपने सामाजिक विस्तार के नए मुकाम तक पहुंचेगा।

समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार और सभी जिलों में जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने संगठन की ओर से खुद पर भरोसा जताने के लिए सभी पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी