Sumitra Mahajan News: लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड भाजपा ने की कुशलता की कामना

Sumitra Mahajan News इंदौर के बांबे अस्‍पताल में भर्ती लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह उड़ाई गई। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर सुमित्रा महाजन के निधन की सूचना दी। लेकिन यह महज अफवाह निकली। भाजपा नेताओं ने ताई की कुशलता की कामना की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:23 AM (IST)
Sumitra Mahajan News: लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड भाजपा ने की कुशलता की कामना
Sumitra Mahajan News: लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह उड़ाई गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Sumitra Mahajan News इंदौर के बांबे अस्‍पताल में भर्ती लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाह उड़ाई गई है। बीती रात कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट कर ताई, सुमित्रा महाजन के निधन की सूचना दी। लेकिन यह महज अफवाह निकली। लोगों ने ट्विटर पर फेक न्‍यूज फैलाने के लिए शशि जरूर को आड़े हाथों लिया, जमकर भला-बुरा कहा। इसके बाद शशि थरूर ने अपना ट्वीट डिलिट कर दिया।

इधर झारखंड के भाजपा नेताओं ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं में शुमार ताई, सुमित्रा महाजन की अच्‍छी सेहत, लंबी उम्र और कुशलता की कामना की है। मध्‍य प्रदेश के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सुमित्रा महाजन के बारे में आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि ताई एकदम स्‍वस्‍थ हैं। भगवान उन्‍हें लंबी उम्र दें। बताया गया है कि सुमित्रा महाजन की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन उन्‍हें इंदौर के बांबे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां बुखार की शिकायत पर कोरोना जांच की गई। ताई की कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा- मुझे भरोसेमंद सूत्रों से खबर मिली है कि लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को अपने श्रीचरणों में स्‍थान दें। हालांकि शशि थरुर के ट्वीट के तुरंत बाद ही लोगों ने इनकी सूचना को गलत बताना शुरू कर दिया। कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट के बाद शशि थरुर ने अपना ट्वीट डिलिट कर दिया।

इंदौर के बांबे हॉस्पिटल से सुमित्रा महाजन के पूर्व ओएसडी मीडिया पंकज सिरसागर ने बताया कि बीते दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्‍हें यहां भर्ती कराया गया था। उन्‍हें हल्‍का बुखार था। उनकी कोविड जांच निगेटिव आई है। एक-दो दिन में उनकी अस्‍पताल से छुट्टी हो जाएगी। आज उनकी सामान्‍य जांच की गई। वे पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।

इधर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शशि थरुर की सूचना को गलत बताते हुए ट्वीट किया- ताई एक दम स्वस्थ है। भगवान उन्हें लम्बी उमर दे। शशि थरुर ने अपना ट्वीट डिलिट करते हुए लिखा- मेरी हार्दिक शुभकामनाएं सुमित्रा महाजन जी के साथ हैं। भगवान उन्‍हें अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र दें। झारखंड के भाजपा नेताओं ने सुमित्रा महाजन के दीर्घायु की कामना की है।

chat bot
आपका साथी