बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित : मंत्री

शहीद रघुनाथ महतो इंटर कालेज पतराहातू परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:00 AM (IST)
बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित : मंत्री
बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित : मंत्री

संसू, सिल्ली : शहीद रघुनाथ महतो इंटर कालेज पतराहातू परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का उदघाटन किया। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज देश व राच्य में गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय है। यहा कि छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर सिद्ध किया है कि शक्ति रूपा नारी आज हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हम सभी को इनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल की दिव्यांग छात्राओं एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित करेंगे। इलाके के सभी छह स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। इनमे मरीजों के लिए आवश्यक सुविधा बहाल की जाएगी। महारानी लक्ष्मीबाई, रामधारी सिंह दिनकर के प्रसंग पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को हिम्मत व साहस के साथ काम करने की सलाह दी। इससे पूर्व मंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। राची विवि जनजातीय विभाग के डा. राकेश किरण महतो समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों के आगमन पर स्कूली विद्यार्थियों ने स्वागत किया। कालेज के सचिव सह पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश ने समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम के तुरंत बाद मंत्री ने पतराहातू के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सीएस डा. विनोद प्रसाद सिंह, जैक के सदस्य प्रतिनिधि डा. ज्ञानेंद्र सिंह, जैक के सचिव महीप कुमार सिंह, काग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा. राकेश किरण महतो, नगेंद्र नाथ गोस्वामी, कुमुद प्रसाद साहू, मुखिया रासबिहारी बड़ाईक, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, प्राचार्य विश्वनाथ महतो, कमल साहू, कालेज के प्रभारी प्राचार्य विश्वनाथ महतो, शिक्षिका जानकी कुमारी, सिंधु देवी, वीणा कुमारी, कौशल किशोर महतो, दिनेश प्रसाद सिंह, गूगल किशोर महतो, इंद्र नाथ महतो, प्रसाद महतो, विपिन कुमार महतो, गजानंद प्रमाणिक, अमरेश साहू, सुधीर कुमार महतो, पंचम पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ं

----

ये छात्राएं की गई सम्मानित

जोभा कुमारी, जूही कुमारी, सुमन कुमारी, तनुश्री कुमारी, खुशी पोद्दार, चमेली कुमारी, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी, भुवनेश्वरी कुमारी, स्मृति मुंडा, सुजाता कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुकुरमनी, सीमा कुमारी, सरु कुमारी, रिंकी कुमारी, ललिता कुमारी, विनीता कुमारी, नेहा कुमारी, प्रकाश कोइरी, सुचित्रा कुमारी, मनिता कुमारी, राकेश कुमार दत्ता, लखीमनी कुमारी, मनीषा कुमारी, रिंकी मुंडा, गणेश पातर मुंडा, रिता कुमारी, मुकुंद कुमार महतो, लीलावती कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, राकेश पातर मुंडा, गायत्री कुमारी, सुमन कुमारी, प्रजापति महतो, सरोज कारक एवं सुनीता महतो।

chat bot
आपका साथी