विद्यार्थियों ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को कैनवास पर उकेरा

कलाकृति स्कूल आफ आ‌र्ट्स डोरंडा एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के छात्रों ने कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:48 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:48 AM (IST)
विद्यार्थियों ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को कैनवास पर उकेरा
विद्यार्थियों ने झारखंड के पर्यटन स्थलों को कैनवास पर उकेरा

जागरण संवाददाता, रांची: कलाकृति स्कूल आफ आ‌र्ट्स डोरंडा एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इनक्रेडिबल झारखंड- पर्यटन स्थल पेंटिग कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन डोरंडा स्थित प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा ने झारखंड के विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों का चित्रण किया। कार्यशाला में संस्था के बच्चों ने जल रंग, एक्रेलिक कलर के माध्यम से पेपर एवं कैनवास पर बनाया झारखंड की सुन्दरता को जीवंत कर दिया। बच्चों ने रजरप्पा मंदिर, मलूटी मंदिर, विभिन्न जलप्रपातों, जगन्नाथपुर मंदिर, देवघर का नौलखा मंदिर, पलामू किला आदि पर्यटन स्थलों का चित्रण किया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यशालों से बच्चों में पर्यटन स्थलों के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होती है। झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन स्थलों की समुचित देखभाल और विकास कर हम हमारे राज्य को विश्व मंच पर ला सकते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रविशंकर गुप्ता, शशिकांत, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

पूर्वजों की स्मृति में युवाओं ने किया पौधरोपण

सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर कांके रोड स्थित धावाननगर के सामुदायिक भवन परिसर में पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी फाउंडेशन के नवीन सिंह ने दी। युवाओं ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर स्नेह फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, धावाननगर सामुदायिक भवन के संरक्षक बलीराम जयसवाल, अध्यक्ष चंदन यादव, उपाध्यक्ष मुकेश नायक, सचिव नवीन सिंह सह सचिव अभिनंदन कुमार, संजय ठाकुर, रिषु ठाकुर, रोशन ठाकुर, रंजीत, राजू, दीपक, बुधुआ उरांव, विकास मिज, दुर्गेश, शिवानी वर्मा, यशराज, राजेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी