बिहार में पंचायत चुनाव को ले पलामू के इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर बढ़ी सख्ती, वाहनों की जांच शुरू

बिहार के औरंगाबाद व गया जिला के प्रखंडों में पंचायत चुनाव को ले मतदान शुरू हो गया है। झारखंड के सीमावर्ती हरिहरगंज व नौडीहा थाना क्षेत्र की सीमा सील कर दी गई है। हरिहरगंज में एनएच 98 पर इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:11 AM (IST)
बिहार में पंचायत चुनाव को ले पलामू के इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर बढ़ी सख्ती, वाहनों की जांच शुरू
रिहरगंज एनएच 98 पर इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पलामू,जासं। बिहार के औरंगाबाद व गया जिला के प्रखंडों में शुक्रवार को पंचायत चुनाव को ले मतदान शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर झारखंड के सीमावर्ती जिला पलामू के हरिहरगंज व नौडीहा थाना क्षेत्र की सीमा सील कर दी गई है। हरिहरगंज में एनएच 98 पर इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर शुक्रवार को वाहनों की सघन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि सीमावर्ती बिहार राज्य में पंचायत चुनाव जारी है। औरंगाबाद जिला के सदर प्रखंड में मतदान हो रहा है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दो पहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

मालूम हो कि हरिहरगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बिहार की सीमा शुरू हो जाती है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन इंटरस्टेट चेकपोस्ट सहित सीमावर्ती इलाकों में लगातार सर्च अभियान जारी रखे हुए है। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एसआई सोनू कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। इधर नौडीहा थाना क्षेत्र की सीमा सील कर दी गई है। बिहार के गया जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सीमा से सटे इलाके में पलामू पुलिस व बिहार के गया जिला के डूमरिया थाना पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त कर रही है।

chat bot
आपका साथी