झारखंड जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष खीरु महतो ने पार्टी की नई कमेटी का किया विस्‍तार, जानें किसे मिली जगह

Jharkhand Political News Hindi News नई कमेटी में 19 सदस्य 27 कार्यकारिणी सदस्य और चार आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है। सुशील सिंह त्रिवेणी वर्मा योगेश शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:30 PM (IST)
झारखंड जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष खीरु महतो ने पार्टी की नई कमेटी का किया विस्‍तार, जानें किसे मिली जगह
Jharkhand Political News नई कमेटी में 19 सदस्य, 27 कार्यकारिणी सदस्य और चार आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद खीरु महतो ने मंगलवार को नई कमेटी का विस्तार कर दिया। नई कमेटी में 19 सदस्य, 27 कार्यकारिणी सदस्य और चार आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है। नई कमेटी में अफताब जमील, कामेश्वर नाथ दास, बुद्धेश्वर उरांव, सतीश सिंह चंद्रवंशी तथा हाजी हबीब खान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रवण कुमार, संजय कुमार सहाय और राजेश सिंह को प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है।

सुशील सिंह, त्रिवेणी वर्मा, योगेश शर्मा को भी महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा रमाकांत मंडल, रंजीत कुमार जायसवाल, सुनील कुमार मंगलम, जनकधारी मेहता, डिंपल मुंडा, अंजली सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जफर कमाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 27 कार्यकारिणी सदस्यों में शमीम अंसारी, ब्रह्मदेव प्रसाद, यशवंत सिंह आदि को शामिल किया गया है। आमंत्रित सदस्यों में सुधा चौधरी, शैलेंद्र महतो, अशोक चौधरी और त्रिभुवन दयाल शामिल हैं।

नई कमेटी की घोषणा करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि पार्टी में यह पहला विस्तार किया गया है। इसमें पांच प्रमंडल में पांच उपाध्यक्ष, छह महासचिव, पांच प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 27 कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है और आठ आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। तीसरे चरण में पंचायत स्तर पर सूची जारी की जाएगी।

वहीं, तीसरे चरण में पंचायत स्तर पर सूची जारी की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार अपनी घोषणाओं को भी लागू करने में विफल रही है।

chat bot
आपका साथी