भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कमेटी का हुआ गठन Ranchi News

Jharkhand News भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एस एन सिंह महामंत्री बृज बिहारी शर्मा कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह और कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:26 AM (IST)
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कमेटी का हुआ गठन Ranchi News
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कमेटी का हुआ गठन। जागरण

तुपुदाना/ रांची, जासं । भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एस एन सिंह, महामंत्री बृज बिहारी शर्मा, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, और कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया। एचईसी भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रामाशंकर प्रसाद को प्रदेश कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है। शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कमेटी का सातवां वार्षिक अधिवेशन वर्चुअल मीटिंग के द्वारा संपन्न हुई।

जिसका उद्घाटन रांची स्थित कार्यालय सीडी 206 सेक्टर 3 धुर्वा रांची में वर्तमान अध्यक्ष बृजेश कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, सुरेश प्रसाद सिन्हा, झारखंड प्रांत के संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, सरसंघचालक अशोक कुमार श्रीवास्तव वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित थे। सभी ने अपने अपने विचार वर्चुअल मीटिंग में रखें मीटिंग में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें निम्न प्रमुख है।

1.सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों सेवा उपकरणों के निजी करण अथवा  विनेविशीकरण पर रोक लगाई जाए ।

2 .ईएसआईसी की बोकारो शाखा में 30 बेड का अस्पताल खोला जाए ।

3.प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन हो एवं सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था किया जाए ।

4.घरेलू काम करो कि सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए एवं उनके मानदेय निर्धारित किया जाए किया जाए ।

chat bot
आपका साथी