एक दिसंबर से रांची से भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:30 AM (IST)
एक दिसंबर से रांची से भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
एक दिसंबर से रांची से भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, रांची : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। भागलपुर से यह ट्रेन एक दिसंबर से रांची के लिए अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। इसी तरह, रांची से यह ट्रेन दो दिसंबर से अगले आदेश तक चलेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच हैं। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है। इसमें जनरल कोच नहीं है। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के पांच कोच एसएलआर के दो कोच, सेकेंड क्लास स्लीपर के पांच कोच, एसी थ्री टियर का एक कोच, एसी टू टियर का एक कोच है।

----

ट्रेन संख्या 03 404 भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से

शाम 7:05 बजे भागलपुर से प्रस्थान

रात 8:53 बजे साहिबगंज आगमन

रात 8:58 बजे साहिबगंज से प्रस्थान

रात 11:37 बजे रामपुरहाट आगमन

रात 11:42 बजे रामपुरहाट से प्रस्थान

रात 2:10 बजे अंडाल आगमन

रात 2:30 बजे अंडाल से प्रस्थान

रात 3:01 बजे आसनसोल आगमन

रात 3:06 बजे आसनसोल से प्रस्थान

सुबह 4:18 बजे धनबाद आगमन

सुबह 4:30 बजे धनबाद से प्रस्थान

सुबह 6:00 बजे बोकारो स्टील आगमन

सुबह 6:05 बजे बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान

सुबह 7:06 बजे मुरी आगमन

सुबह 7:11 बजे मुरी से प्रस्थान सुबह 8:30 बजे रांची आगमन

---------

ट्रेन नंबर 03403 रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से अगले आदेश तक

शाम 7:20 बजे रांची से प्रस्थान

रात 8:28 बजे मूरी आगमन

रात 8:33 बजे मुरी से प्रस्थान

रात 9:35 बजे बोकारो आगमन

रात 9:40 बजे बोकारो से प्रस्थान

रात 11:18 बजे धनबाद आगमन

रात 11:30 बजे धनबाद से प्रस्थान

रात 12:51 बजे आसनसोल आगमन

रात 12:56 बजे आसनसोल से प्रस्थान

रात 1:28 बजे अंडाल आगमन

रात 1:48 बजे से अंडाल से प्रस्थान

सुबह 4:04 बजे रामपुरहाट आगमन

सुबह 4:09 बजे रामपुरहाट से प्रस्थान

सुबह 6:45 बजे साहिबगंज आगमन

सुबह 6:50 बजे साहिबगंज से प्रस्थान

सुबह 9:00 बजे भागलपुर आगमन

chat bot
आपका साथी