रांची से पटना के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेन सात मार्च को

रांची होली में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सात मार्च को रांची से पटना के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 02:04 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 02:04 AM (IST)
रांची से पटना के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेन सात मार्च को
रांची से पटना के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेन सात मार्च को

जागरण संवाददाता, रांची : होली में यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सात मार्च को रांची से पटना के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या-08623 सात मार्च (शनिवार) को (केवल एक ट्रिप) रांची से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार को 9:30 बजे यह पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार, 8624 पटना से रांची के लिए आठ मार्च (रविवार) 10:45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी।

दो मार्च से चलेगी झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस : दो मार्च से हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग पर समयानुसार चलेगी। इस ट्रेन को कोहरे के कारण 16 दिसंबर 2019 से 02 अप्रैल 2020 तक रद कर दिया गया था। 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस तीन मार्च से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग आनंद विहार-कानपुर-चोपन-डालटनगंज-टोरी-बरकाकाना-मुरी-रांची होते हुए हटिया आएगी।

ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए : 29 फरवरी से ट्रेन संख्या-13303/04 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरों को सप्ताह में चार दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन कर दिया गया है। ट्रेन संख्या-13319/20 देवघर-रांची-देवघर एक्सप्रेस के फेरों को सप्ताह में छह दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन कर दिया गया है। धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस व देवघर-रांची-देवघर एक्सप्रेस के समय व ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से जाएगी रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस : दानापुर मंडल के किउल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18603 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस 29 फरवरी से दो मार्च तक राजाबेरा-प्रधान खूंटा-आसनसोल-अंडाल-सेंथिया-रामपुर हाट होकर भागलपुर जाएगी। 18604 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस एक मार्च से एक अप्रैल तक भागलपुर-रामपुर हाट-सेंथिया-अंडाल-आसनसोल-प्रधान खूंटा-राजाबेरा होकर रांची आएगी।

रांची-सासाराम एक्सप्रेस का समय बदला

एक मार्च से ट्रेन संख्या-18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस के समय-सारणी में रांची से टोरी तक का समय परिवर्तित होगा। यह ट्रेन रांची से 17 बजे प्रस्थान कर 17:16 बजे पिस्का पहुंचेगी। पिस्का से 17:17 बजे प्रस्थान कर 17:45 बजे नगजुआ पहुंचेगी। नगजुआ से 17:46 बजे प्रस्थान कर 18:03 बजे लोहरदगा पहुंचेगी। लोहरदगा से 18:05 प्रस्थान कर 19:10 बजे टोरी पहुंचेगी और 19:12 बजे टोरी से सासाराम के लिए प्रस्थान करेगी। हालांकि टोरी से सासाराम के बीच समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी