विद्यालयों में हो रहा नेताजी को समर्पित कदम कदम बढ़ाए जा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने जिले के सभी विद्यालयों को आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस की स्मृति पर विशेष आयोजन करने का निर्देश दिया है। निर्देसानुसार इसका आयोजन आज विद्यालयों में किया जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:33 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:33 AM (IST)
विद्यालयों में हो रहा नेताजी को समर्पित कदम कदम बढ़ाए जा विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विद्यालयों में नेताजी को समर्पित कदम कदम बढ़ाए जा विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

गढ़वा, जासं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक संजय कुमार ने जिले के सभी विद्यालयों (निजी, सरकारी, अल्पसंख्यक, मदरसा आदि) को आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस की स्मृति पर विशेष आयोजन करने का निर्देश दिया है। इसका आयोजन विद्यालयों में आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय खुलने के प्रथम पीरियड या असेंबली समय में बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज के बारे में जानकारी दी जाए। जिले के विद्यालय आजाद हिंद फौज की स्मृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम जैसे भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज आदि अगर आयोजित करना चाहें तो कर सकते हैं।

कदम कदम बढ़ाए जा गीत बजाएं या गाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया जाए। साथ ही उनके गीत कदम कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा, ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा" को गाया जाए या इसकी रिकॉर्डिंग बजाई जाए। इस तरह के आयोजन के वीडियो तथा फोटो जिला शिक्षा कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने का भी निर्देश दिया है।

संजय कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में पहली प्रोविजनल भारत सरकार का गठन "आजाद हिंद सरकार" के रूप में किया गया था। विषम परिस्थितियों में अपने नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक काबिलियत के चलते उन्होंने जो यह ऐतिहासिक कदम उठाया था, उसके बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देना नितांत आवश्यक है, इसलिए 21 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में यह आयोजन रखा जा रहा है।

आजादी के सेनानी अभियान में भाग लेने हेतु बच्चों को करें प्रेरित

संजय कुमार ने कहा कि सभी विद्यालय अपने अपने छात्र छात्राओं को प्रेरित करें कि वे भारत सरकार के माई जीओवी पोर्टल (MY GOV) द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन पहल आजादी के सेनानी में अधिक से अधिक सहभागिता निभाएं।

chat bot
आपका साथी