बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर कृष्णा नगर गुरुद्वारा में सजेगा विशेष दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कालोनी में 28 जनवरी की रात आठ बजे विशेष दीवान सजाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:07 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:07 AM (IST)
बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर कृष्णा नगर गुरुद्वारा में सजेगा विशेष दीवान
बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर कृष्णा नगर गुरुद्वारा में सजेगा विशेष दीवान

जासं, रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कालोनी में 28 जनवरी की रात आठ बजे विशेष दीवान सजेगा। यह विशेष दीवान दशम पिता गुरुगोबिद सिंह जी के हाथों अमृतपान करने वाले गुरसिख तथा सिख इतिहास के महान योद्धा बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सजाया जाएगा। दीवान में सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई साहिब भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले शिरकत करने विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। वे शबद कीर्तन कर साध संगत को निहाल करेंगे। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन से होगी तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों द्वारा शबद गायन होगा। रात 9.15 बजे से 10.45 बजे तक भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले शबद कीर्तन करेंगे। दीवान की समाप्ति रात 11.30 बजे होगी। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आयोजन की तैयारी में सत्संग सभा के सदस्य जुटे हुए हैं,लंगर की तैयारी में अशोक गेरा के नेतृत्व में लंगर कमिटी द्वारा तैयारी की जा रही है।

श्रीहरि सत्संग समिति आयोजित करेगी रामायण प्रतियोगिता

जासं, रांची: श्रीहरि सत्संग समिति झारखंड प्रदेश द्वारा 29 जनवरी को श्रीराम पर आधारित रामायण प्रतियोगिता रांची में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता रातू रोड स्थित रानी सती मन्दिर के श्री हनुमान बक्स पोद्दार भवन के सभागार में सुबह नौ बजे से संध्या पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। श्रीहरि सत्संग समिति झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सतीश तुलस्यान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में श्रीहरि के 65 वनवासी व्यास कथाकार भाई एवं बहन भाग लेंगे। प्रतियोगिता तीन चक्र में आयोजित होगी। तृतीय एवं अंतिम चक्र प्रतियोगिता अपराह्न 3 बजे से प्रारम्भ होगी। इसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी