Corona news 91 वर्ष वृद्ध को लगी वैक्सीन, कहा चींटी काटने जैसा भी दर्द नहीं हुआ महसूस

कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों व 45 से 59 वर्ष के गंभीर रूप से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन केंद्र भी बढ़ाए जा रहे हैं। करमटोली चौक आइएमए भवन में चार दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है>

By Sanjay kumar SinhaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:14 PM (IST)
Corona news 91 वर्ष वृद्ध को लगी वैक्सीन, कहा चींटी काटने जैसा भी दर्द नहीं हुआ महसूस
रांची स्थित अाइएमए में डा. मत्युंजय सरावगी की 91 साल की मां को लगी वैक्सीन।

रांची (जासं)  : कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों व 45 से 59 वर्ष के गंभीर रूप से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन केंद्र भी बढ़ाए जा रहे हैं। करमटोली चौक स्थित आइएमए भवन में चार दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है, जहां चिकित्सकों के परिजनों के वैक्सीनेशन की व्यवस्था है। हर दिन 200 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 

गुरुवार को रिम्स के सर्जरी विभाग के यूनिट इंचार्ज डा. मृत्युंजय सारावगी की 91 वर्षीय माता ने भी कोविड का टीका लगवाया। उनकी मां ने वैक्सीनेशन के बाद कहा कि चींटी काटने जैसा भी दर्द नहीं हुआ। सभी लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि 91 की उम्र में भी मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। किसी तरह की कोई परेशानी नही है। इनके अलावा एक 84 वर्ष की वृद्ध ने भी टीका लगवाया।

इधर, सदर अस्पताल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी वैक्सीन लिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया मे अपना लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत में सबसे सस्ता और बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा। उन्होंने वैक्सीन को लेकर लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने भी सदर अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने अपील की कि ये वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। 

chat bot
आपका साथी