रांची में शुरू हुआ मतदाता सूची में नाम दर्ज करने व सुधारने का कार्य, यहां लगाए गए हैं विशेष कैंप

Jharkhand News उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश पहले ही दे दिए हैं। मतदान केन्द्रों में कोविड-19 सुरक्षा मानकों का अनुपालन के लिए सावधानी बरती जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 12:11 PM (IST)
रांची में शुरू हुआ मतदाता सूची में नाम दर्ज करने व सुधारने का कार्य, यहां लगाए गए हैं विशेष कैंप
रांची में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता। जागरण

रांची, जासं। गत 28 और 29 नवंबर के बाद अब पांच और छह दिसंबर को भी रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 28 और 29 नवंबर को लगाए गए विशेष कैंप में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने और बूथ में नाम स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया। शनिवार से शुरू हुए इस विशेष कैंप के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित हैं।

उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश पहले ही दे दिए हैं। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रांची के बालकृष्ण स्कूल परिसर में विशेष अभियान के तहत कैंप लगाया गया है। यह मतदान केंद्र संख्या 144-145 है। यहां मतदाता पहुंच रहे हैं और वोटर लिस्‍ट में अपना नाम जोड़ने, सुधरवाने का आवेदन दे रहे हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे लोग

योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो छूट गए हैं, वे वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मतदान केंद्रों पर जुटे हैं। बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद हैं। लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे रहे हैं।

शारीरिक दूरी के अनुपालन के लिए बरती जा रही सावधानी

विशेष कैंप के दौरान मतदान केन्द्रों में कोविड-19 सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के लिए सावधानी बरती जा रही है। मतदान केन्द्र पर पहुंचने वाले लोग मास्क पहन कर और शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। विशेष अभियान के अतिरिक्त 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानांतरित करने हेतु दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। इस दौरान कोई भी आम नागरिक voterportal.eci.gov.in nvsp.in पोर्टल के जरिये भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है।

chat bot
आपका साथी