रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन पर सोनिया गांधी ने झारखंड कांग्रेस के प्रति जताया आभार

Sonia Gandhi Jharkhand Congress Rajiv Gandhi Park 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन किया गया था। इस पर सोनिया गांधी ने झारखंड कांग्रेस अध्‍यक्ष को पत्र लिखा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:59 PM (IST)
रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन पर सोनिया गांधी ने झारखंड कांग्रेस के प्रति जताया आभार
Sonia Gandhi, Jharkhand Congress, Rajiv Gandhi Park सोनिया गांधी ने झारखंड कांग्रेस अध्‍यक्ष को पत्र लिखा।

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन करने के लिए आभार जताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव को लिखे पत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में उनके नाम पर रांची में वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं का शुक्रिया अदा किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यभर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों के लिए भी सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार जताया है।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची के जगन्नाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी स्मृति वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल की उपस्थिति में हुआ था।

chat bot
आपका साथी