पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या Koderma News

Jharkhand Koderma News परिजनों के अनुसार बबलू सिंह अपने पिता राजकुमार सिंह से बराबर पैसे की मांग करता था। कई बार पिता राजकुमार सिंह ने उसे बिजनेस के लिए रुपये दिए थे। लेकिन वह पैसे को ऐश-मौज में उड़ा देता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:51 PM (IST)
पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या Koderma News
कोडरमा में घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

मरकच्चो (कोडरमा), जासं। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरकमनाई गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने नाजायज खर्च नहीं देने व कमाने की नसीहत देने पर अपने पिता की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे 24 वर्षीय बबलू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार बबलू कुमार सिंह अपने पिता 46 वर्षीय राजकुमार सिंह से बराबर पैसे की मांग करता था।

कई बार पिता राजकुमार सिंह ने उसे बिजनेस के लिए रुपये दिए भी थे, लेकिन बबलू सारा रुपया घूम-फिरकर उड़ा देता था। राजकुमार सिंह दिल्ली में चालक का काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व ही वे गांव आए थे। शनिवार को भी बबलू अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। इन्कार करने पर विवाद ऐसा बढ़ा कि बबलू ने घर में ही रखे गैंता के बेंत से राजकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

वहीं आश्चर्य की बात यह कि घटना के बाद भी बबलू को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उसने कहा कि पैसा मांगने पर पिता उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। साथ ही मेहनत मजदूरी कर कमाने की सलाह देते थे, जबकि वह बिजनेस करना चाहते थे। राजकुमार सिंह के दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र अभिषेक कुमार सिंह 17 वर्ष का है। वह अभी पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी