Jharkhand: रांची में दामाद ने सास को पत्थर से कूचकर मार डाला

रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के कोयसारा गांव में एक युवक ने अपनी सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर ही। आरोपित युवक सूरज उरांव ने गुरुवार की रात अपनी 40 वर्षीय सास शकुंतला देवी की पहले तो लात-घूसे से पिटाई की। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 01:04 PM (IST)
Jharkhand: रांची में दामाद ने सास को पत्थर से कूचकर मार डाला
रांची में दामाद ने सास को पत्थर से कूचकर कर डाला। जागरण

रांची, जासं । रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के कोयसारा गांव में एक युवक ने अपनी सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर ही। आरोपित युवक सूरज उरांव ने गुरुवार की रात अपनी 40 वर्षीय सास शकुंतला देवी की पहले तो लात-घूसे से पिटाई की। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की बेटी सोनी कुमारी ने अपने पति सूरज उरांव के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को बरामद कर थाना ले आयी है।

इस मामले में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि मृतक शुकंतला देती बेड़ो थाना क्षेत्र के टिकरा टोली गांव निवासी थी। दरअसल, मृतक की बेटी और सूरज उरांव ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों में कुछ दिनों के बाद से विवाद शुरू हो गया। जो धीरे-धीरे गहरा होते गया और बात काफी आगे बढ़ गई। जिसके बाद मामले महिला थाना जा पहुंचा। जहां दोनों के बीच काउंसिलिंग भी चल रही थी। दोनों के बीच सुलह हुआ था कि दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहेंगे।

लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही सोनी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों के बीच फिर से विवाद बढ़ने लगा। सोनी की मां दामाद से बच्ची की परवरिश व शादी के लिए रूपये की मांग करने लगीं। इसी बात को लेकर मृतका व उसकी बेटी सोनी सूरज के घर कोयसारा चले गए। जहां इस बात को लेकर सास व दामाद के बीच आपसी झड़प हुई और गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप सूरज ने अपनी सास शकुंतला देवी को पत्थर से कूचकर हत्या हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतका की बेटी सोनी कुमारी ने भागकर अपनी जान बचाई और ककरिया पिकेट में घटना की पूरी जानकारी दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते हीं लापुंग थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार और ककरिया पैकेट के प्रभारी केशवलाल मिर्धा सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल  पहुंचे, वही आरोपी  सूरज को हिरासत में लिया। महिला के शव कब्जे में कर थाना ले आई है। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी