झारखंड के गुमला में दामाद ने ससुर की टांगी से काटकर की हत्या

पालकोट के कुटवाडीह गांव में बीती रात दामाद निरंजन सिंह ने टांगी से काटकर ससुर 60 वर्षीय जयधर की हत्या कर दी। पालकोट पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:48 PM (IST)
झारखंड के गुमला में दामाद ने ससुर की टांगी से काटकर की हत्या
झारखंड के गुमला में दामाद ने ससुर की टांगी से काटकर की हत्या। जागरण

गुमला, जासं । झारखंड के गुमला जिले के पालकोट के कुटवाडीह गांव में दामाद द्वारा ससुर की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पालकोट प्रखण्ड के बिलिंगबिरा पँचायत के कुटवाडीह गाँव का है। जहां बीती रात दामाद निरंजन सिंह ने 60 वर्षीय ससुर जयधर की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक निरंजन सिंह ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब शराब पीकर नशे में धुत निरंजन पत्नी रीमा देवी के साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच ससुर जयधर सिंह बीच बचाव किया और मारने से रोका। हालांक कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और सभी लोग खाना खा कर सो गए। लेकिन रात लगभग 10 बजे निरजंन ने सो रहे ससुर जयधर सिंह के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना पालकोट थाना को दिया गया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को थाना प्रभारी सिद्देश्वर सिंह घटना स्थल पहुँच कर शव को पोर्स्टमार्ट के लिए गुमला भेज दिया। वही दमाद भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक जयधर सिंह का कोई पुत्र नही है जिसके कारण अपनी पुत्री व दमाद को घर में ही रखा था।

chat bot
आपका साथी