झारखंडी संस्कृति की विरासत है सोहराई जतरा

परासटोली व भाकूटुंगरी में चेरी सोहराई जतरा का रविवार को आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:30 AM (IST)
झारखंडी संस्कृति की विरासत है सोहराई जतरा
झारखंडी संस्कृति की विरासत है सोहराई जतरा

संसू, अनगड़ा : परासटोली व भाकूटुंगरी में चेरी सोहराई जतरा का रविवार को आयोजन किया गया। सोमा उराव ने पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक प्रतिनिधि एतवा उराव व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार थे। संचालन अजय उराव ने किया। राजेंद्र मुंडा ने कहा कि सोहराई जतरा झारखंड की सास्कृतिक विरासत है। इसे बचाए रखने की जरूरत है। जतरा का मुख्य आकर्षण खोड़हा नाच रहा। जतरा में बीसा, बुकी, जराटोली, बनादाग, रेशम, अंबाटोली, परासटोली, भाकूटुंगरी आदि गाव से खोड़हा टीम के सदस्य ढोल-नगाड़े के नाचते-गाते शामिल हुए। जतरा समिति के द्वारा सभी खोड़हा टीमों को सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में शनिचरवा पाहन, ग्रामप्रधान जितेंद्र उराव, गेतलसूद के प्रभारी मुखिया हेमंत महतो, पूर्व मुखिया रामनाथ मुंडा, एतवा उराव, बलकू उराव उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में प्रेमनाथ उराव, रामू उराव, प्रदीप उराव, बुद्धेश्वर उराव, रवि उराव, बुधेश्याम उराव, रणवीर कुजूर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

-----

नगड़ के जाजपुर गांव में 10 को जतरा लगाने का निर्णय

संसू, पिस्कानगड़ी : रविवार को जाजपुर जतरास्थल पर ग्रामप्रधान भांदू पाहन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में 10 नवंबर को सोहराई जतरा लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जतरा संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुकरा उराव, सचिव रायमुनी उराव, कोषाध्यक्ष राईसन टोप्पो, सदस्य करमी उराव, जतरी उराव, मोदी, बिगो, नितु, सका, तुरया, महादेव, पंकज, सुशात, प्रकाश, सवान, सूरज, मनीष, रूपा, साक्षी, विवेक, रंथु, अमित, सुमित, सुभाष, सविता, रोहित, अशोक, अमन, मनीष, राकेश, चरिया, बंधन, शोभा, सतीश, दीपिका सहित गाव के दर्जनों लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी