चतरा में क्‍वारंटाइन सेंटर में युवक को सांप ने डसा, सदर अस्‍पताल में भर्ती Chatra News

Jharkhand News. मुंबई से आने के बाद उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। क्वारंटाइन सेंटर के लोगों ने बताया कि रात को करीब एक बजे सांप ने डंसा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:00 AM (IST)
चतरा में क्‍वारंटाइन सेंटर में युवक को सांप ने डसा, सदर अस्‍पताल में भर्ती Chatra News
चतरा में क्‍वारंटाइन सेंटर में युवक को सांप ने डसा, सदर अस्‍पताल में भर्ती Chatra News

चतरा, जासं। चतरा सदर प्रखंड के लेम्ह गांव में स्थित क्वारंटाइन सेंटर के एक युवक को विषैले सांप ने डंस लिया। घटना शनिवार मध्यरात्रि की है। घटना के बाद सेंटर में हंगामा मचा हुआ है। इधर युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि यदि दो-तीन घंटों में सुधार नहीं हुआ, तो रिम्स रेफर कर दिया जाएगा। युवक बब्लू कुमार गांव के ही परमेश्वर महतो का पुत्र है।

करीब दस दिन पूर्व वह मुंबई से लौटा है। मुंबई से आने के बाद उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। क्वारंटाइन सेंटर के लोगों ने बताया कि रात को करीब एक बजे सांप ने डंसा है। सांप को डंसने की जानकारी तुरंत मुखिया एवं सेंटर के प्रभारी को दी गई। उसके बाद तुरंत उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सेंटर में क्‍वारंटाइन प्रवासियों का कहना है कि साधन और सुविधा के नाम कुछ नहीं है। सोने के लिए एक-एक दर्री दी गई है। बेड की व्यवस्था नहीं है। भोजन घर से मंगवाकर खाते हैं।

chat bot
आपका साथी