नशा के खिलाफ कार्रवाई: रांची में 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रांची के सुखदेवनगर इलाके में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने नशा कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है। एक गांजा तस्कर को 300 ग्राम गांजा के साथ दबोचा गया है। इंस्पेक्टर ममता को गुप्त सूचना मिली थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:39 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:39 PM (IST)
नशा के खिलाफ कार्रवाई: रांची में 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
रांची में 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार। जागरण

रांची, जासं । रांची के सुखदेवनगर इलाके में नशा के खिलाफ  अभियान लगातार जारी है। इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने नशा कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है। एक गांजा तस्कर को 300 ग्राम गांजा के साथ दबोचा गया है। इंस्पेक्टर ममता को गुप्त सूचना मिली थी की सूरज कुमार उर्फ शंकर पिता स्वर्गीय हरिप्रसाद लंबे समय से गांजा की बिक्री कर रहा है।

इस सूचना के बाद कोतवाली एएसपी मुकेश कुमार लुनायत के नेतृव में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद  इंद्रपुरी रोड नंबर 13 का रहने वाले आरोपित सूरज कुमार उर्फ शंकर को दबोच लिया। छापेमारी टीम में ममता कुमारी, एसआई धर्मवीर भगत एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थी। जिस दौरान सूरज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने उसके पास से 300 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। गिरफ्तार सूरज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित को कोविड-19 टेस्ट करवाने के बाद जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी