मानसून में छोटी सी लापरवाही बना सकती है बीमार, चिकित्सक से जानें कैसे खान-पान से रखें अपना ख्याल

कोरोना संक्रमण काल में लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हुए हैं। इसके कारण अन्य बीमारियों की समस्या से परेशानी कम हुई है। बरसात का मौसम खुशनुमा होने के साथ संक्रमण को बढ़ाने वाला होता है। इस मौसम में कई सारी ऐसी चीजें है जो हमें बीमार कर सकती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:51 AM (IST)
मानसून में छोटी सी लापरवाही बना सकती है बीमार, चिकित्सक से जानें कैसे खान-पान से रखें अपना ख्याल
मानसून में छोटी सी लापरवाही बना सकती है बीमार। जागरण

रांची, जासं। कोरोना संक्रमण काल में लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हुए हैं। इसके कारण अन्य बीमारियों की समस्या से परेशानी कम हुई है। बरसात का मौसम खुशनुमा होने के साथ संक्रमण को बढ़ाने वाला होता है। इस मौसम में कई सारी ऐसी चीजें है जो हमें बीमार कर सकती है। बारिश में एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में पहले से सावधानी रखने की जरूरत है।

रांची के सदर अस्पताल के पोस्ट कोविड ओपीडी इंचार्ज डा अजीत कुमार बताते हैं कि इस मौसम में आमलोगों के साथ जो लोग कोविड से इस वर्ष ठीक हुए हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। अपने खान-पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं। इसके साथ ही विटामिन और मिनरल का संतुलित आहार खाने में शामिल करें। रोज कोई एक फल अपने डाइट का हिस्सा जरूर बनाए। हरी सब्जियां खाएं।

वहीं सदर अस्पताल की डाइटिशियन डा ममता कुमारी बताती हैं कि मानसून के मौसम में कई तरह के फल मिलते हैं। जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी हैं। आम, अमरूद, लीची, नासपाती, जामून, आदि फल एंटीआक्सीडेंट से भरपूर हैं। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। ये बारिश के कारण होने वाले इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

डा ममता कुमारी बताती हैं कि इस मौसम में आमतौर उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में लोगों को अपने शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने की जरूरत है। इसके लिए दिन में तीन से पांच लीटर पानी जरूर पिएं। इससे शरीर में बनने वाले टाक्सीक मैटर भी शरीर से बाहर निकलेंगे। ताजा जूस के साथ ग्रीन टी का भी सेवन करें। ग्रीन टी भी एंटीआक्सीडेंट से भरपूर हैं।

ये शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता है। हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग विटामिन और मिनरल की पूर्ति के लिए दवा का सहारा ले रहे हैं। ये उन्हें बीमार कर सकता है। इसके बजाए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए ताजे फल और सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी