सिमडेगा में छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा जब्त Simdega News

Jharkhand Crime News Simdega Samachar सिमडेगा जिले के गिरदा ओपी क्षेत्र में अंतरराज्‍यीय चेकपोस्ट पर अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। इसके बाद कार में सवार 5-6 लोग उतरकर भागने लगे। इन्‍हें पुलिस टीम ने खदेड़कर धर-दबोचा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 02:37 PM (IST)
सिमडेगा में छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा जब्त Simdega News
Jharkhand Crime News, Simdega Samachar सिमडेगा में गांजा के साथ पकड़े गए लाेग।

सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिले के गिरदा ओपी की पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्‍य का 50 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही गांजा तस्करी में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा छि‍पाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने सघन वाहन जांच करते हुए उक्त कार्रवाई की। एसपी डाॅ. शम्स तब्रेज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। इसे लेकर पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया।

गिरदा ओपी क्षेत्र में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। चालक के कार रोकते ही कार में सवार 5-6 लोग उतरकर भागने लगे। इसे पुलिस टीम ने खदेड़कर धर दबोचा। गिरफ्त में आए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमशः जिला गजपति (ओड़िशा) निवासी सुधाकर नायक, क्लेमेंट नायक, दीपक बेहरा, पंकज नायक अजय नायक एवं जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िशा) निवासी प्रदीप दास बताया।

पूछताछ के क्रम में सुधाकर नायक ने बताया कि कार की डिक्की में पारदर्शी रंग की प्लास्टिक में सीलबंद किया हुआ भारी मात्रा में गांजा लोड है। उसके द्वारा यह भी बताया गया कि वे लोग ओड़िशा राज्य के गजपति जिला के आखुबेड़ा गांव के अलग-अलग घरों से गांजा खरीद कर इसे सीलबंद करते हुए बस के द्वारा पहले राउरकेला लाया, फिर भाड़े की गाड़ी में गांजा लेकर कोडरमा जा रहे थे।

यहां से बिहार होते हुए इसे नेपाल तक पहुंचाना था। कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की से पारदर्शी रंग की प्लास्टिक रैपर में सुरक्षित रखा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। इसका वजन पचास किलोग्राम  है। इतने गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 25 लाख रुपये बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी