मुंबई में हालात बेकाबू, 1153 मुसाफिर एलटीटी हटिया स्पेशल ट्रेन से लौटे घर

मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद श्रमिक मुंबई छोड़कर घर लौटने लगे हैं। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर श्रमिकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:27 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:27 PM (IST)
मुंबई में हालात बेकाबू, 1153 मुसाफिर एलटीटी हटिया स्पेशल ट्रेन से लौटे घर
मुंबई में हालात बेकाबू, 1153 मुसाफिर एलटीटी हटिया स्पेशल ट्रेन से लौटे घर। जागरण

रांची, जासं । मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद श्रमिक मुंबई छोड़कर घर लौटने लगे हैं। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर श्रमिकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मुंबई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से श्रमिकों को लेकर गुरुवार को तड़के 3.55 बजे एलटीटी हटिया स्पेशल ट्रेन हटिया पहुंची। ट्रेन पर मुंबई से 1700 मुसाफिर रवाना हुए थे। रांची 1153  मुसाफिर पहुंचे हैं। कुछ मुसाफिर रास्ते में उतर गए हैं हटिया स्टेशन पर यात्रियों के उतरने के बाद इनकी जांच की गई है।

ट्रेन संख्या जीरो 1127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंगलवार यानी 13 अप्रैल को रवाना हुई थी। वहां‌ से इस  ट्रेन पर 1700 मुसाफिर सवार हुए थे। इस ट्रेन को हटिया रेलवे स्टेशन पर 3:45 बजे पहुंचना था। लेकिन यह ट्रेन 8 मिनट लेट होकर 3:53 बजे पहुंची। ट्रेन पहुंचने के बाद सारे मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद प्रशासन ने सभी की कोरोना जांच का इंतजाम किया गया था। सभी की कोरोना जांच की गई। जांच के बाद मुसाफिरों को जाने दिया गया। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया है। इससे वहां मजदूरी के लिए गए लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है कि कहीं लाकडाउन न लग जाए। इसी वजह से मुसाफिर मुंबई छोड़कर अपने घर वापस आ रहे हैं।

ट्रेन से आए कांटाटोली के वसीम ने बताया कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर मुसाफिरों की भीड़ लगी हुई है। मुसाफिरों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। भीड़ को देखते ही रेलवे ने ट्रेन चलाई है। उसने बताया कि वह लोग कई दिनों से टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच पता चला कि स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। तो टिकट लेकर ट्रेन में बैठ गए। उनके साथ आए युवक अकरम ने बताया कि मुंबई में हालात धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। काम-धंधा बंद हो रहा है। इसी के चलते सभी लोग घर वापस आ रहे हैं। गौरतलब है कि रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हटिया के लिए दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

यह ट्रेनें अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होंगी। यानी 16 अप्रैल, 20 अप्रैल, 23 अप्रैल, 27 अप्रैल और 30 अप्रैल को मुंबई से चलकर चलेंगी। इसके अलावा मुंबई से दूसरी ट्रेन 01167 भी हर गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन मुंबई से 15 अप्रैल, 18 अप्रैल, 22 अप्रैल, 25 अप्रैल और 29 अप्रैल को कुल 5 ट्रिप चलेगी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि देश भर में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालात खराब हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार के निर्देश पर रेलवे, मुंबई और सूरत से विशेष ट्रेनें चला कर मुसाफिरों को उनके घर तक पहुंचा रहा है। झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश आदि विभिन्न प्रदेशों के लिए भी मुंबई और सूरत से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी