Jharkhand: विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में महाराष्ट्र के छह नेताओं को रांची पुलिस भेजेगी नोटिस

Jharkhand Government News Horse Trading Case इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। तय समय तक जवाब नहीं आया तो मामले में अभियुक्त बनाए जाएंगे। अब तक की जांच में पुलिस को साजिश के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:10 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:18 PM (IST)
Jharkhand: विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में महाराष्ट्र के छह नेताओं को रांची पुलिस भेजेगी नोटिस
Jharkhand Government News, Horse Trading Case तय समय तक जवाब नहीं आया तो मामले में अभियुक्त बनाए जाएंगे।

रांची, जासं। झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त तथा सरकार गिराने की साजिश मामले में रांची प‍ुलिस की एसआइटी यानि स्‍पेशल इन्‍वेस्‍टीगेशन टीम ने जांच शुरू कर दी है। केस के अनुसंधानकर्ता को कई नए तथ्य मिले हैं। इस आधार पर केस में लगातार नए आारोपितों के नाम सामने आए हैं। अब तक जेल भेजे गए तीन आरोपितों की स्वीकारोक्ति में सामने आए साजिशकर्ताओं के नामों पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस आधार पर महाराष्ट्र के छह नेताओं को नोटिस भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।

मामले में सीसीटीवी फुटेज, होटलों में जाने और ठहरने के रिकॉर्ड व हवाई यात्रा की टिकट के पीएनआर नंबरों के आधार पर केस में अभियुक्तों के नाम जुड़ेंगे। इसमें उन अप्राथमिकी अभियुक्तों का पक्ष पूछा जाएगा। स्वीकारोक्ति बयान में महाराष्ट्र के भाजपा नेता चंद्रशेखर राव बावनकुले और चरण सिंह के अलावा होटल लीलैक में ठहरने वाले जय कुमार बेलखेड़े, मोहित भारतीय, आशुतोष ठक्कर, अमित कुमार यादव को नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस रजिस्टर्ड डाक से इन्हें नोटिस भेजकर तामिला कराएगी। निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं आने पर बिना पक्ष के ही अभियुक्त बनाए जाएंगे।

सीडीआर से खुलेंगे राज

पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में सीडीआर का सहारा ले रही है। जेल भेजे गए अभियुक्तों के अलावा उनके स्वीकारोक्ति में जिनके नाम सामने आए हैं, उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है। अब तक की जांच में पुलिस को साजिश के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस ने इस रहस्य पर पर्दा डाल रखा है। बताया जा रहा है कि सीडीआर खंगालने पर कई विधायक जांच के दायरे में आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी