सिमडेगा पुलिस ने बिहार में बरामद किए 21 लाख रुपये, छापेमारी से पहले आरोपी कैशियर फरार

Jharkhand Simdega News कंपनी ने अपने ही कैशियर पर 24 लाख 26 हजार रुपये गबन करने की शिकायत सिमडेगा थाना में दर्ज की थी। आरोपी बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:50 PM (IST)
सिमडेगा पुलिस ने बिहार में बरामद किए 21 लाख रुपये, छापेमारी से पहले आरोपी कैशियर फरार
पुलिस ने बरामद रुपये मीडिया के सामने प्रस्‍तुत किए। जागरण

सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिले के सिमडेगा थाना की पुलिस ने गबन के 21 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। हालांकि आरोपी शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैशियर धर्मवीर सिंह कुहासा भागने में सफल रहे। विदित हो कि कंपनी ने अपने कैशियर पर ही 24 लाख 26 हजार रुपये गबन करने की शिकायत सिमडेगा थाना में दर्ज की थी। आरोपी बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके गांव जीयर में छापामारी की। इस बाबत एसपी डाॅ. शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

पुलिस कप्तान डाॅ. शम्स तब्रेज ने बताया कि शिवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के समन्वय पदाधिकारी विकास कुमार ने कंपनी के कैशियर धर्मवीर कुमार के खिलाफ 19 जनवरी को सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उनके कैशियर धर्मवीर ने कंपनी के 24 लाख 26 हजार रुपये लेकर कहीं फरार हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त धर्मवीर के सभी ठिकानों पर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस अभियुक्त के घर नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव पंहुची। छापामारी के दौरान धर्मवीर कुहासा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस को इसके घर और आसपास से 21 लाख 50 हजार रुपये मिले। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस कप्तान ने बताया कि छापामारी दल को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी