Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज मिले 30 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में शुक्रवार को अबतक 93 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 30 कोरोना पॉजिटिव की पहचान सिमडेगा में की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:59 AM (IST)
Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज मिले 30 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज मिले 30 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शुक्रवार को अबतक 93 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 30 कोरोना पॉजिटिव की पहचान सिमडेगा में की गई है। 06 मामला लातेहार से सामने आया है। जबकि गुमला में भी 6 कोरोना मरीज पकड़ में आया है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 931 पर पहुंच गया है। बीते दिन झारखंड में कुल 62 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 93 कोरोना मरीज सिमडेगा : 30 हजारीबाग : 24 जमशेदपुर : 15 लातेहार : 06 गुमला : 01

chat bot
आपका साथी