Gold Silver Price: रांची में चांदी चमका, सोना सुस्त; लोग जमकर कर रहे आभूषणों की खरीदारी

Silver Price Gold Price Sarafa Bazar Rate Jharkhand News व्यापारी बता रहे हैं कि शादी ब्याह का सीजन खत्म हो जाने से अभी कुछ दिनों से सोने की मांग कम हुई है। ऐसे में हर वर्ष सावन से भादो मास तक सोने का भाव सुस्त होता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:59 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 03:24 PM (IST)
Gold Silver Price: रांची में चांदी चमका, सोना सुस्त; लोग जमकर कर रहे आभूषणों की खरीदारी
Silver Price, Gold Price सोना सस्‍ता हुआ है।

रांची, जासं। रांची के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत स्थिर रही। हालांकि चांदी में बढ़त बरकरार है। चांदी 340 रुपये चढ़कर 67,960 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। बुधवार को रांची में चांदी का भाव 67,620.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। पिछले कई दिनों से सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाजार में सर्राफा व्यापारी बता रहे हैं कि शादी-ब्याह का सीजन खत्म हो जाने से अभी कुछ दिनों से सोने की मांग कम हुई है।

ऐसे में हर वर्ष सावन से भादो मास तक सोने का भाव सुस्त होता है। इसके बाद लगभग अक्टूबर से मांग बढ़ने के साथ सोने का दाम भी चढ़ता है। यही हाल चांदी के साथ भी है। हालांकि अभी काफी संख्या में लोग आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं। रांची के सोना चांदी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रवि सर्राफ बताते हैं कि भारत अपनी खपत का अधिकतर सोना विदेशों से आयात करता है।

इसलिए वैश्विक गतिविधियों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। बड़ी बात यह है कि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। आभूषण उद्योग में इस्तेमाल होने वाले सोने को विदेश से मंगवाने के लिए भारत सरकार के द्वारा बड़ी रकम अदा की जाती है। देश में वर्ष भर में कम से कम 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।

क्या कहते हैं लोग

घर में शादी है। इसलिए थोड़े आभूषण की खरीदारी करनी थी। सोने की कीमत नीचे जा रही है। मगर मान्यता है कि शादी-विवाह जैसे शुभ काम के लिए सावन और भादो में खरीदारी नहीं की जाती है। थोड़ा रुककर खरीदारी करेंगे। -गीता देवी, कोकर।

सोने की कीमत कम होने से लोग अपने आभूषण की बुकिंग करा रहे हैं। आभूषण की सस्ते सोने पर बुकिंग करके इसकी डिलीवरी दुर्गा पूजा के वक्त ले रहे हैं। बाजार में बुकिंग बेहतर होने से आभूषण विक्रेता खुश हैं। -सुशील गुप्ता, मां गायत्री ज्वेलर।

भाव का ट्रेंडः (प्रति ग्राम)

तिथि (जुलाई)        29        28        27        26

सोना (बिक्री)        4700        4700        4720        4720

सोना (खरीद)        4400        4400        4420        4420

चांदी    67.9        67.6        69.0        69.0

chat bot
आपका साथी