ध्यानचंद की विरासत को बलबीर सिंह ने आगे बढ़ाया : डुंगडुंग

रांची भारतीय हॉकी में मेजर ध्यानचंद के विरासत को सही में अगर किसी ने आगे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 10:45 PM (IST)
ध्यानचंद की विरासत को बलबीर सिंह ने आगे बढ़ाया : डुंगडुंग
ध्यानचंद की विरासत को बलबीर सिंह ने आगे बढ़ाया : डुंगडुंग

जागरण संवाददाता, रांची : भारतीय हॉकी में मेजर ध्यानचंद के विरासत को सही में अगर किसी ने आगे बढ़ाया है तो वे बलबीर सिंह सीनियर हैं। जिस प्रकार लोग मेजर ध्यानचंद के दीवाने थे वैसे ही खेल का जादू ओलंपियन बलबीर सिंह का भी था। उनका निधन भारतीय हॉकी के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसे भरा नहीं जा सकता। यह बात पूर्व ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग ने कही। उन्होंने कहा कि जब मैने खेलना शुरू किया था उस समय बलबीर साहब खेल छोड़ चुके थे। लेकिन जब भी हम हॉकी की बात करते तो मेजर ध्यानचंद के साथ उनकी भी चर्चा अवश्य होती।

डुंगडुंग ने कहा कि मैं दो बार उनसे मिला हूं। 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद जब भारतीय टीम लौटी थी उस समय उनसे मिलने का मौका मिला था। उन्होंने ना सिर्फ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया बल्कि सभी को और बेहतर करने को कहा। हमें आज भी याद है वे हमलोग को कहते थे कि मैदान में उतरने से पहले यह मन से निकाल दो कि हार हमारी होगी। जीत के लिए खेलों और जीत हासिल करो। डुंगडुंग ने कहा कि सदी में ऐसे खिलाड़ी एक दो ही निकलते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के दम पर ही भारत ने विश्व हॉकी पर दबदबा बनाया था।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय हॉकी के लिए दुखद पल बताया। वे भारतीय हॉकी के ताज थे। युवा खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते थे। आज के युवा उनकी खेल से कुछ सीख लें तो उनमें काफी सुधार आयेगा।

-----------

संगीता को हॉकी झारखंड ने दिया गैस का चूल्हा व सिलैंडर

(25 आरसीएच एसपीओ एक)

जागरण संवाददाता, रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी को हॉकी झारखंड की ओर से गैल चूल्हा व सिलेंडर दिया गया है। सिमडेगा के करंगागुड़ी नया टोली की रहने वाली संगीता कुमारी अंडर-18 एशिया कप समेत कई टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके बावजूद उसके व परिवार की माली हालत नहीं बदली। वह घर में लकड़ी का चूल्हा जला कर खाना बनाया करती थी। यह जानकारी मिलने के बाद हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने पहल करते हुए हॉकी सिमडेगा के सचिव मनोज कोनबेगी के हाथों सोमवार को गैस चूल्हा व सिलेंडर भिजवाया। सुबह जब मनोज कोनबेगी चूल्हा लेकर संगीता के घर पहुंचे तो वह काफी खुश हुई। उसने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह व मनोज कोनबेगी के प्रति आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी