जमीन विवाद को लेकर रातू में चली गोली

रातू थाना क्षेत्र के झिरी स्थित विवेकानंद कालोनी रोड नंबर चार में सोमवार की शाम पाच गोली चली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:54 PM (IST)
जमीन विवाद को लेकर रातू में चली गोली
जमीन विवाद को लेकर रातू में चली गोली

रातू : रातू थाना क्षेत्र के झिरी स्थित विवेकानंद कालोनी रोड नंबर चार में सोमवार की शाम पाच बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए महिलाएं रातू थाना पहुंचीं। महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी महिला अंजली कुमारी, मृदुला देवी, वीणा सिन्हा, यशमति देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि विगत 23 जनवरी को भी तीन गाड़ी में सवार होकर लाल साहब सहित कई लोग विवेकानंद कालोनी आए थे। जहा पर आकर बंदूक निकाल कर धमकी भी दी थी। इसके अलावा काफी गाली-गलौज भी की। सोमवार को फिर से लाल साहब अपने बाडीगार्ड व ड्राइवर के साथ आकर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। इनकी आवाज को सुन बड़ी संख्या में महिलाएं घर से बाहर निकल गई। इसी क्रम में एक महिला मृदुला देवी की ओर निशाना लगाते हुए गोली चला दी। मृदुला देवी ने बताया कि गोली चलाने के क्रम में मैं झुक गई। इस कारण बच गई। इसके अलावा दो राउंड और गोली चलाई। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने लाल साहब की एक एसयूवी (जेएच 01एवी 1100) को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद सभी महिलाएं रातू पुलिस थाना पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने कहा कि आक्रोशित होने से अच्छा है आप घटना की लिखित जानकारी दें। कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी होते ही डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह भी रातू थाना पहुंचे। दूसरी ओर एसयूवी क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर लाल विभय नाथ शाहदेव ने थाने में लिखित सूचना दी है। ग्रामीणों के अनुसार जिस जमीन के लिए यह विवाद है वह जमीन आदिवासी है। उस जमीन पर बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग 15 वर्षों से रहते आ रहे हैं। रातू थाने की पुलिस मामले की जाच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिलाएं थाना में ही थी।

chat bot
आपका साथी