खुल गए शापिग मॉल, पहले दिन दिखा लोगों का उत्साह, कोरोना से सुरक्षा के रहे इंतजाम

सरकार के आदेश के बाद गुरुवार को शहर के सभी मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर खुल गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:31 AM (IST)
खुल गए शापिग मॉल, पहले दिन दिखा लोगों का उत्साह, कोरोना से सुरक्षा के रहे इंतजाम
खुल गए शापिग मॉल, पहले दिन दिखा लोगों का उत्साह, कोरोना से सुरक्षा के रहे इंतजाम

जासं, रांची: सरकार के आदेश के बाद गुरुवार को शहर के सभी मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर खुल गए। पहले दिन मॉल के खुलने के साथ लोगों में खास उत्साह दिखा। लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। वहीं मॉल में घुसने से लेकर दुकानों तक में कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे इंतजाम दिखे। माल के गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिग की व्यवस्था रही। इसके साथ ही पूरे माल में जगह-जगह मास्क लगाए रखने की अपील वाले पोस्टर लगाए गए। साथ ही, कर्मचारियों को मॉल एरिया में लोगों के मास्क चेकिग के लिए नियुक्त किया गया है।

शहर में हर माल के प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था दिखी। वहां केवल स्वस्थ ग्राहक व आगंतुकों को ही प्रवेश की अनुमति मिल रही थी। सभी कर्मचारी, ग्राहक, आगंतुक को शापिग मॉल बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। मॉल परिसर में शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए प्रबंधन की तरफ से पर्याप्त में मैनपावर की व्यवस्था की गई है। सीमित संख्या में लोगों को इंट्री दी जा रही है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि पार्किंग स्थल पर भी भीड़ जमा न हो। मॉल परिसर में स्थित सभी दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। होम डिलीवरी देने वाले कर्मी की शापिग माल में नियमित थर्मल स्क्रीनिग से जांच हो रही है। सामान के लेन-देन में कतार व शारीरिक दूरी का पालन भी कराया जा रहा है। वहीं जहां बैठने की व्यवस्था और लिफ्ट में भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराया जा रहा है। माल में एसी का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और आ‌र्द्रता 40 से 70 फीसद के बीच रखा जा रहा है। परिसर में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी