रांची के बेड़ो में कोविड नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सील की दुकान

रांची में कोरोने के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। यह सख्ती प्रखंड स्तर पर भी देखने को मिल रही है। रविवार को स्थानीय प्रशासन ने कोविड नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:57 PM (IST)
रांची के बेड़ो में कोविड नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सील की दुकान
रांची के बेड़ो में कोविड नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सील की दुकान। जागरण

रांची/बेड़ो, जासं । रांची में कोरोने के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। यह सख्ती प्रखंड स्तर पर भी देखने को मिल रही है। रविवार को जिले के बेड़ो प्रखंड में स्थानीय प्रशासन ने कोविड नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की। इस क्रम में प्रशासन ने गुमला रोड स्थित तिवारी वस्त्रालय को सील कर दिया। इंसीडेंट कमांडर सीओ सुमंत तिर्की ने कार्रवाई करते हुए दुकान को  सील किया। वहीं प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई के बाद बेड़ो के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

मौके पर इंसीडेंट कमांडर ने कहा कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए दुकानदार वैश्विक महामारी के नियमो का पालन करे और सुरक्षित रहे। उन्होंने बेड़ो में एक महीने के अंदर मिले 209 कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए कहा कि घर में रहे सुरक्षित रहे, ग्रामीण जितना हो सके लोगों से दूरी बना कर रहे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले, घर से निकलते ही मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें, अपने हाथों को साबुन से धोते रहे। साथ ही सरकार द्वारा जारी कोरोना कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का पालन अवश्य  करें।

chat bot
आपका साथी