Jharkhand Politics: शिबू सोरेन बोले, झारखंड आंदोलनकारियों को जरूर मिलेगा राजकीय सम्मान

Jharkhand Politics Shibu Soren झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने शिबू सोरेन से मुलाकात की। शिबू सोरेन ने कहा कि एक बार सरकार से मिलकर बात करें फिर मुझे बताएं। जरूरत होगी तो मैं खुद इस बारे में बात करूंगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:14 PM (IST)
Jharkhand Politics: शिबू सोरेन बोले, झारखंड आंदोलनकारियों को जरूर मिलेगा राजकीय सम्मान
Jharkhand Politics, Shibu Soren झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने शिबू सोरेन से मुलाकात की।

रांची, जासं। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को झारखंड आंदोलनकारियों के अगुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के लिए संघर्ष करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा राजकीय मान-सम्मान, नियोजन, पेंशन व पहचान नहीं दिए जाने की शिकायत की।

इस पर शिबू सोरेन ने कहा कि एक बार सरकार से मिलकर बात करें, फिर मुझे बताएं। जरूरत होगी तो मैं खुद इस बारे में बात करूंगा। आंदोलनकारियों की बातें जरूर सुनी जाएगी। कहा कि सभी झारखंड आंदोलकारियों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ततवा, शिवलाल मरांडी, सुशील मुर्मू प्रमुख थे।

15 नवंबर तक सरकार स्थानीय व नियोजन नीति पर उठाए कदम

बिहार क्लब, रांची में आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठन एवं युवा संगठनों की संयुक्त प्रतिनिधि सभा शनिवार को डा. करमा उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन अंतु तिर्की ने किया। बैठक के दौरान कहा गया कि स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर 15 नवंबर तक राज्य सरकार स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर सकारात्मक कदम उठाए, ताकि यहां के आदिवासी एवं मूलवासी के अधिकार की रक्षा हो सके।

तय हुआ कि छह नवंबर को राज्य के विभिन्न दलों के अध्यक्ष और विधायकों के साथ समाजिक संगठनों का संवाद आयोजित होगा। इसमें विभिन्न दलों के नेता स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर अपना स्थिति स्पष्ट करेंगे। बलकू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में 35 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें लाल परवीर नाथ सहदेव, दयमणी बारल, पीसी मुर्मू, अंतु तिर्की, अरुण कश्यप, राजू महतो, एस. अली आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी