Jharkhand: मराठा क्षत्रप शरद पवार आज भरेंगे हुंकार, रांची के हरमू मैदान में NCP की रैली...

Sharad Pawar NCP Rally Ranchi रविवार को हरमू मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की रैली को संबोधित करने पार्टी के प्रमुख शरद पवार रांची पहुंच रहे हैं। वे धुर्वा स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। शरद पवार हेमंत सोरेन से मिलकर देर शाम वापस मुम्बई लौट जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:50 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:35 AM (IST)
Jharkhand: मराठा क्षत्रप शरद पवार आज भरेंगे हुंकार, रांची के हरमू मैदान में NCP की रैली...
Sharad Pawar NCP Rally Ranchi: शरद पवार रांची में आज एनसीपी की रैली को संबोधित करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Sharad Pawar NCP Rally Ranchi मराठा क्षत्रप शरद पवार आज झारखंड आ रहे हैं। वे यहां एनसीपी के रैली में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। रविवार को हरमू मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की रैली को संबोधित करने पार्टी के प्रमुख शरद पवार रांची पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी पार्टी के विधायक कमलेश सिंह ने दी है। हरमू में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे धुर्वा स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद शरद पवार मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। देर शाम वे वापस मुम्बई लौट जाएंगे।

माना जा रहा है कि देश के बड़े मंजे हुए राजनेता शरद पवार और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Sharad Pawar Meet with Hemant Soren Today) की मुलाकात से राजनीति कुछ नया गुल खिलाएगी। संभव है कि झारखंड में एनसीपी सरकार में शामिल हो जाए। यहां एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह पहले से ही कई मौकों पर सरकार के साथ खुलकर खड़े नजर आए हैं। उन्‍होंने महागठबंधन की सरकार को बाहर से समर्थन देने का एलान कर रखा है।

शरद पवार और हेमंत सोरेन की मुलाकात के दूसरे मायने भी निकाले जा रहे हैं। अंदरूनी कलह से कमजोर हो रही राहुल गांधी की कांग्रेस के बुरे दिन देखते हुए भी शरद-हेमंत की यह मुलाकात बेहद प्रभावी हो सकती है। यूपीए के संयोजक के तौर पर पहले ही शरद पवार को मान्‍यता देने की मांग दूसरे दल उठा चुके हैं। अब हेमंत के साथ पींगें बढ़ेंगी, तो उसका असर देश की सियासत में भी दिखेगा। वैसे झारखंड कैबिनेट में अभी एक मंत्री पद की जगह बच रही है। जिस पर कांग्रेस अपना दावा जताते रही है।

शरद पवार आज राकांपा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार आज रांची के हरमू मैदान में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। उनके साथ एनसीपी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल, महिला राकांपा अध्यक्ष फौजिया खान, युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा और छात्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दुहन समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शरद पवार आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि शरद पवार मुख्यमंत्री हेमंत से उनके मंत्रिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भागीदारी को लेकर ठोस बातचीत करेंगे। राज्य में झामुमोनीत गठबंधन सरकार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। राकांपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बगैर शर्त झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का समर्थन किया है। पलामू के हुसैनाबाद से एनसीपी के एकमात्र विधायक कमलेश कुमार सिंह ताजा हालातों में हेमंत सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी