7 लाख की सुपारी लेकर शूटर ने वकील रामप्रवेश को मारी थी गोली, साजिशकर्ता सहित 7 धराए Ranchi News

Jharkhand. रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्‍या जमीन विवाद में की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 05:30 PM (IST)
7 लाख की सुपारी लेकर शूटर ने वकील रामप्रवेश को मारी थी गोली, साजिशकर्ता सहित 7 धराए Ranchi News
7 लाख की सुपारी लेकर शूटर ने वकील रामप्रवेश को मारी थी गोली, साजिशकर्ता सहित 7 धराए Ranchi News

रांची, जासं। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता राम पहान सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिवक्ता की हत्या कांके डैम साइड स्थित सर्वोदय नगर के 81 डिसमिल जमीन के विवाद में की गई थी। इसी जमीन की रंजिश में  राम पाहन नाम के जमीन कारोबारी ने शूटरों को सुपारी दे डाली। सात लाख रुपये की सुपारी लेकर बोकारो के एक शूटर ने रामप्रवेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार 81 डिसमिल जमीन के लिए राम पाहन और अधिवक्ता आमने-सामने थे। रामपाल जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहा था। विवाद जब नहीं थमा तब राम पाहन ने अधिवक्ता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने एक और जमीन कारोबारी शिवम चौधरी और सतीश मुंडा से बात की। इसके बाद दोनों ने एक पूर्व अपराधी शंकर भुइयां और रोहित से मुलाकात कर अधिवक्ता को रास्‍ते से हटाने का जिम्मा दिया। दोनों अपरधियों ने राजा और मिथुन नाम के अपराधी को अधिवक्ता को मारने की सुपारी दी।

5 दिनों तक की थी अधिवक्ता की रेकी

राजा और मिथुन नाम के अपराधी ने 5 दिनों तक अधिवक्ता रामप्रवेश की रेकी की थी। इस बीच बीते 9 दिसम्बर को मिथुन ने रामप्रवेश सिंह के घर के सामने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद मिथुन अपने साथ ही राजा के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। मिथुन अभी तक इस मामले में फरार है। जबकि राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारते हुए मिथुन सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया था। इसमें वह लंगड़ा कर आता है। वह घटनास्‍थल पर पहुंचा और अधिवक्‍ता को गोली मारकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी