Senior National Women's Hockey: झांसी में झारखंड हाकी टीम की बड़ी जीत, अंडमान को 28-0 से हराया

Senior National Womens Hockey ग्यारहवीं सीनियर राष्‍ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप के मैच में झारखंड ने अपने अंतिम लीग मैच में अंडमान को हराया। टीम की शानदार जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित तमाम सदस्यों ने बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 02:04 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:05 PM (IST)
Senior National Women's Hockey: झांसी में झारखंड हाकी टीम की बड़ी जीत, अंडमान को 28-0 से हराया
Senior National Women's Hockey टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई दी है।

सिमडेगा, जासं। उत्‍तर प्रदेश के झांसी में आयोजित सीनियर राष्‍ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप 2021 में झारखंड महिला टीम ने आज अपने अंतिम लीग मैच में हॉकी अंडमान को 28-0 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की है। झारखंड टीम की ओर से रेशमा सोरेन ने कुल 7 गोल 13 ,12, 20, 28, 40, 42 और 45 मिनट में, प्रमिला सोरेंग ने 05 गोल 7, 19, 40, 49 और 60 मिनट में, अलबेला रानी टोप्पो ने पांच गोल 16, 32, 26, 31 और 55 मिनट में किया।

स्मित मि‍ंज ने तीन गोल 21, 33 और 53 मिनट में, वेतन डुंगडुंग ने तीन गोल 15, 23, 38 मिनट में, रोशनी डुंगडुंग ने एक गोल छठे मिनट में तथा सम्मी बड़ा ने एक गोल 56वें मिनट में किया। झारखंड टीम में अंजलि बिंझिया, सीतामनी टोपनो, रीमा बाखला, विनीता तिर्की, स्मिता मिंज, नीतू कुमारी, अनीमा तीड़ू, अलबेला रानी टोप्पो, रोशनी डुंगडुंग, प्रमिला सोरेन, सुभाषी हेम्‍बरोम, वेतन डुंगडुंग, रेशमा सोरेन, दीप्ति टोप्पो, अंजू केरकेट्टा, शम्मी बाड़ा, मरियम सोरेन, सोनमती कुमारी, कोच बिगन सोय और मैनेजर मनोज प्रधान हैं।

टीम की शानदार जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित तमाम सदस्यों ने खिलाड़‍ियों को बधाई दी है। साथ ही क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

chat bot
आपका साथी