युवाओं को दें दिशा ताकि देश का भविष्य रहे उज्ज्वल

रांची प्रधानमंत्री के सलाहकार (अफ्रीका मामले पर) सह पूर्व राजदूत डॉ. दीपक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:16 AM (IST)
युवाओं को दें दिशा ताकि देश का भविष्य रहे उज्ज्वल
युवाओं को दें दिशा ताकि देश का भविष्य रहे उज्ज्वल

जागरण संवाददाता, रांची : प्रधानमंत्री के सलाहकार (अफ्रीका मामले पर) सह पूर्व राजदूत डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि शिक्षक युवाओं को सही दिशा दें ताकि देश का भविष्य उज्ज्वल रहे। हम आर्थिक और सैन्य शक्ति के तौर पर उभर रहे हैं। हम यूथ पावर भी हैं। यूथ के टैलेंट से देश का भविष्य तय होगा। वे सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में आयोजित फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम में बोल रहे थे। इसका विषय 21वीं सदी में पर्यावरण संरक्षण और उसकी चुनौतियां थी। दो फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हंसराज कॉलेज नई दिल्ली का सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम में सभी का स्वागत डीएसडब्ल्यू डॉ. नमिता सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुचि संतोष बरवार व धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ. एनडी गोस्वामी ने किया। कार्यशाला के मेंटर डॉ. अभय कृष्ण सिंह व समन्वयक डॉ. शमा सोनाली थी। जो अतीत भूल जाता उसका भविष्य नहीं

डॉ. दीपक बोहरा ने कहा कि जो देश अपना अतीत भूल जाता है उसका भविष्य नहीं होता। युवाओं से कहा आप देश का भविष्य लिखेंगे। कहा, नाराज हो जाएं, लेकिन निराश नहीं हों। खुद पर भरोसा रखें। आशावादी होना चाहिए। डॉ. बोहरा ने कहा यूथ पावर ही देश को आगे ले जाएगा, क्योंकि इनमें इनर्जी व कमिटमेंट है। उन्होंने कहा कि 193 देशों में 177 ने योग में भाग लिया। यह हमारी नीति की शक्ति है। अब हम मदद मांगते नहीं, मदद करते हैं। हमने रूस जैसे देश को 7000 करोड़ लोन दिया। हम भारतीय इसलिए हैं कि हम में भारत बसता है। छोटे-छोटे प्रयास से कर सकते पर्यावरण का संरक्षण

विशिष्ट अतिथि पटना विवि पटना के कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण की दुर्दशा के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। हम छोटे-छोटे प्रयास से इसका संरक्षण कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से ग्लेशियर पिघल रहा इससे मालदीव, फिलीपिंस जैसे देश लुप्त हो जाएंगे।

डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. एसएन मुंडा ने कहा कि ट्राइबल सोसाइटी को भी पर्यावरण संरक्षण के ट्रेडिशन को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसमें सभी अपनी भूमिका तय करें।

chat bot
आपका साथी