पंडरा में स्कॉíपयो सवार अपराधियों ने की फायरिंग, नाबालिग लड़की को लगी गोली

पिस्का मोड़ जनता पेट्रोल पंप के समीप चाय दुकान पर स्कॉíपयों सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:09 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:09 AM (IST)
पंडरा में स्कॉíपयो सवार अपराधियों ने की फायरिंग, नाबालिग लड़की को लगी गोली
पंडरा में स्कॉíपयो सवार अपराधियों ने की फायरिंग, नाबालिग लड़की को लगी गोली

जागरण संवाददाता, राची: पिस्का मोड़ जनता पेट्रोल पंप के समीप चाय दुकान पर स्कॉíपयों सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें दुकान संचालक आकाश सिंह की नाबालिग भगिनी रुचि कुमारी घायल हो गई। घटना रात नौ बजे की आसपास की है। गोली रुचि के हाथ से छूती हुई निकल गई। जिस समय घटना घटी, चाय दुकान पर आकाश सिंह की मा राजकुमारी देवी, चचेरा भई लालू भी मौजूद था। आकाश सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि गोली आकाश सिंह को मारने के लिए चलाई गई। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायल रुचि को आनन-फानन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तीन दिन पहले उपेंद्र उपाध्याय व विकास सिंह को गाजा तस्करी में भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार जिस आकाश सिंह के भाजी को गोली लगी है उसके भाई विकास सिंह और उपेंद्र उपाध्याय को तीन मार्च को पुलिस गाजा बेचने के आरोप में जेल भेजा था। आकाश सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र उपाध्याय का भाई संदीप उपाध्याय उसी दिन से खुन्नस पाले हुए है। संदीप को शक है कि आकाश के परिजनों ने ही पुलिस को गाजा बेचने की बात बताई है। उसी खुन्नस का बदला लेने के लिए चाय दुकान पर गोली चलाई। आकाश को ढूंढते आया अपराधी नहीं मिला तो शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के अनुसार रात नौ बजे के आसपास स्कॉíपयो सवार अपराधकर्मी आकाश को ढूंढते हुए दुकान पर पहुंचा। दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि आकाश गिरिडीह गया हुआ है। ऐसा सुनते अपराधकर्मी गोली चालने लगे। जिससे दुकान में मौजूद आकाश की भगिनी के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद अपराधी वहा से भाग निकले। वहीं, घटना को लेकर आकाश ने बताया कि उसी की हत्या की नीयत से संदीप अपने साथियों के साथ वहा पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी