विद्यार्थियों में विज्ञान व तकनीक जागरूकता से होगा देश का विकास

डीएवी स्कूल खलारी में विज्ञान दिवस मनाया गया। विज्ञान और तकनीकी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:00 AM (IST)
विद्यार्थियों में विज्ञान व तकनीक जागरूकता से होगा देश का विकास
विद्यार्थियों में विज्ञान व तकनीक जागरूकता से होगा देश का विकास

खलारी: डीएवी स्कूल खलारी में विज्ञान दिवस मनाया गया। विज्ञान और तकनीकी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2021 का थीम 'फ्यूचर ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन इंपैक्ट ऑफ एजुकेशन, स्किल एंड वर्क' अर्थात 'विज्ञान, तकनीकी और नवीनीकरण का भविष्य तथा शिक्षा, कौशल और कार्य में इसका प्रभाव' रखा गया था। प्राचार्य बीपी रॉय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विज्ञान और तकनीकी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमारी शिक्षा प्रणाली के द्वारा बच्चों में कौशल विकास करना हमारा दायित्व बनता है। कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विद्यार्थियों को जागरूक होना चाहिए तभी समाज और देश का विकास संभव है। इस अवसर पर विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की गई। जिनमें पोस्टर मेकिंग, विज्ञान मॉडल मेकिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा इंग्लिश स्पीच थे। इंग्लिश स्पीच कंपटीशन निर्णायक मंडली के रूप में सुपरवाइजरी हेड कंचन सिंह, मुकेश पाडेय तथा देवकीनंदन महतो ने भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में सभी बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

स्पीच में शुभागी व पोस्टर मेकिंग में सुप्रिया प्रथम

डीएवी खलारी के ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चे उत्साह से भाग लिए। स्पीच कंपटीशन में 11वीं विज्ञान की छात्रा शुभागी प्रथम, कुमारी नूपुर निधि द्वितीय तथा खुशी रानी तृतीय, पोस्टर मेकिंग में नवीं 'अ' की छात्रा सुप्रिया प्रथम, नवीं 'स' की छात्रा प्रिया द्वितीय तथा 11वीं विज्ञान की छात्रा ईशा शर्मा तृतीय हुई। विज्ञान मॉडल मेकिंग में नवीं 'अ' की छात्रा ईशा सिन्हा प्रथम, निक्की रानी बीसी द्वितीय तथा 7 'स' का छात्र सचिन कुमार यादव तृतीय, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप 'ब' के आशय, श्रेयस, आयुष और आशुतोष, द्वितीय स्थान ग्रुप 'स' के कंवलदीप, अपराजिता, कौशिक प्रधान, अर्णव, तृतीय स्थान ग्रुप 'अ' के निरुपमा, प्रशात सिंह, उत्पन्ना तथा शिवाशी को मिला।

chat bot
आपका साथी