खुल गए छठी से आठवीं तक के स्कूल, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रांची के अधिकतर स्कूल आज खुल गए हैं। बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। हालांकि पहला दिन होने की वजह से उपस्थिति कम रही। जिला स्कूल उर्सूलाइन संत अन्ना आदि स्कूल सुबह 8 बजे खुले। इनमें छठी से आठवीं तक की कक्षाएं गुलजार रहीं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:06 PM (IST)
खुल गए छठी से आठवीं तक के स्कूल, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
रांची में छठी से आठवीं तक के स्कूल खुल गए, बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

रांची,जासं। रांची के अधिकतर स्कूल आज खुल गए। बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। हालांकि पहला दिन होने की वजह से उपस्थिति कम रही। कई सरकारी स्कूलों में तो बच्चे बिना यूनिफार्म के ही पहुंचे। जिला स्कूल, उर्सूलाइन, संत अन्ना आदि स्कूल सुबह 8 बजे खुले। इनमें छठी से आठवीं तक की कक्षाएं गुलजार रहीं। जिला स्कूल की प्रिंसपिल ने बताया कि पहले से ही तैयारी थी। अब बच्चों की पढ़ाई पटरी पर आ जाएगी।

अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। वहीं निजी स्कूलों में अभी छठी से आठवीं के स्कूलों को नहीं खोला गया है। शनिवार को निजी स्कूलों की मीटिंग है। इसके बाद ही स्कूलों को खोला जाएगा। बता दें कि सरकार ने गाइडलाइन जारी कर राज्य में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी। जहां कुछ स्कूल पूरी तैयारी के साथ खुल चुके हैं।

वहीं कुछ स्कूलों में अभी परीक्षा चल रही है। डीपीएस के प्राचार्य रामकुमार सिंह ने बताया कि स्कूल रांची- कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोल दिया गया है। हाइब्रिड क्लास की व्यवस्था की गई है जिसमें ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी कराई जाएगी। वहीं आक्सफोर्ड स्कूल के प्राचार्य सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों की क्षमता को देखते हुए अल्टरनेट क्लास ली जाएगी। ब्रिजफोर्ड स्कूल के पाचार्य एस चितलांगिया ने बताया कि कोविड संबंधित सारी सावधानियां पहले से ही बरती जा रही है। बस की सुविधा दी जाएगी। केवल सीमित बच्चों को ही बैठाया जाएगा।

इन स्कूलों में चल रहीं परीक्षाएं

डीएवी पुनदाग : 27 सितंबर से बच्चों की परीक्षा शुरू होने वाली हैं। ऑनलाइन टेस्ट होने के बाद ही बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा।स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन हो रहा है।

- संजय कुमार मिश्र,पीआरओ ।

विवेकानंद विद्या मंदिर - 27 को खुलेगा स्कूल। फिलहाल स्कूल की सफाई की जा रही है। सभी कक्षाओं को 3 -3 बार साफ किया जा रहा है। अभिभावकों से सहमति पत्र मिल चुका है। सफाई पूरी होते ही बच्चों को बुलाया जाएगा।

- अभय मिश्र, सचिव।

केंद्रीय विद्यालय नामकुम में ऑनलाइन परीक्षा के कारण अभी स्कूल खोलने संभव नहीं है। परीक्षा खत्म होते बच्चों को बुलाया जाएगा।

- ओडिल मिंज, प्रिंसिपल।

chat bot
आपका साथी