रांची में गोलीबारी में घायल राजस्व कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत Ranchi News

रांची के रातू इलाके में अपराधियों की गोली से घायल अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उन्हें बीते 12 फरवरी की शाम करीब 530 बजे गोली मारी गई थी। राजस्व कर्मचारी के बांह में गोली लगी थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 12:01 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 12:01 PM (IST)
रांची में गोलीबारी में घायल राजस्व कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत Ranchi News
रांची में गोलीबारी में घायल राजस्व कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand News, Ranchi News रांची के रातू इलाके में अपराधियों की गोली से घायल अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उन्हें बीते 12 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे गोली मारी गई थी।  राजस्व कर्मचारी के बांह में गोली लगी थी, इससे उनका शरीर काम करना बंद कर दिया था। इस मामले में अबतक अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। हालांकि पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव 12 फरवरी की शाम के करीब साढ़े पांच बजे रातू स्थित अंचल कार्यालय से बाइक पर सवार होकर अपने घर चुटिया पावर हाउस के लिए निकले थे। इसी क्रम में तिलता नेहा सिमेंट के पास उन्हें बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगते ही अपने बाइक (जेएच 01 एएन 1052) से सड़क किनारे गिर पड़े। गिरने के बाद  वह सूझबूझ से काम लिया और उठकर एक ऑटो के पीछे जाकर छुप गए थे, इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची और छानबीन की। हालांकि अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

हल्का पांच के विवादित जमीन माने जा रहे घटना की वजह

राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के पास हल्का पांच की जिम्मेवारी थी। हल्का पांच में सिमलिया, फुटकलटोली, कमडे, चटकपुर व सुंडील पंचायत आते हैं।सबसे ज्यादा विवादित जमीन इसी इलाके में हैं, इनमें सबसे ज्यादा सिमलिया पंचायत में ही है। बड़े-बड़े भू-माफिया सिमलिया पंचायत की ओर नजर टिकाए खडे है। सिमलिया पंचायत में ही कई बार विवादित जमीन पर सीओ द्वारा ट्रैक्टर, जेसीबी को जब्त किया गया है। इस क्षेत्र के गैरमजरुआ जमीन राजस्व कर्मचारी के लिए सबसे बडा जी का जंजाल है।अभी भी सिमलिया पंचायत के कई जगहो पर गैरमजुरूवा जमीन पर भू-माफिया अपने कब्जे में लेकर काम कर रहे है। जिसकी जांच अंचल कार्यालय द्वारा की जा रही है। गैर मजुरूवा जमीन के कारण ही उनकी जान लेने की कोशिश की जा सकती है। इन्हीं विवादों को ध्यान में रखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी