प्रेम-प्रसंग में अंचल अधिकारी के बेटे ने की आत्‍महत्‍या, रांची में कर रहा था इंजीनियरिंग

Palamu Jharkhand Crime News दो दिन पूर्व गुरुवार को रांची से मेदिनीनगर आया था। मेदिनीनगर के आबादगंज में सुधीर की बहन रहती है। यहां आने के बाद बहन से मिलने के बाद घर की चाभी लेकर सूदना स्थित अपने घर आ गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:17 PM (IST)
प्रेम-प्रसंग में अंचल अधिकारी के बेटे ने की आत्‍महत्‍या, रांची में कर रहा था इंजीनियरिंग
Palamu Jharkhand Crime News दो दिन पूर्व गुरुवार को रांची से मेदिनीनगर आया था।

पलामू, जासं। Palamu Jharkhand Crime News पलामू जिले के सतबरवा के अंचल अधिकारी योगेश्‍वर सिंह के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। उसका शव मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना स्थित घर में मिला है। सुधीर कुमार सिंह (26) रांची में इंजीनियरिंग कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह रांची की ही एक युवती से प्रेम करता था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसका युवती के साथ रिश्‍ता ठीक नहीं चल रहा था। इससे वह मान‍सिक रूप से तनाव में था।

आत्‍महत्‍या की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि दो दिन पूर्व सुधीर गुरुवार को रांची से मेदिनीनगर आया था। मेदिनीनगर के आबादगंज में सुधीर की बहन रहती है। यहां आने के बाद बहन से मिलने के बाद अपने घर की चाभी लेकर सूदना स्थित अपने घर आ गया था।

शुक्रवार को उससे बात करने की कोशिश की गई तो फोन पर संपर्क नहीं हुआ। संदेह होने पर बहन शनिवार की दोपहर उससे मिलने सूदना पहुंची। यहां देखा कि सुधीर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका है।  सूचना के बाद सदर एसडीएम राजेश कुमार साह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु ने बताया कि मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच शुरू करेगी।

chat bot
आपका साथी